Weekly Horoscope: 23 फरवरी-1 मार्च तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
- Weekly Horoscope 23 February- 1 March 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 23 फरवरी- 1 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल-

1. मेष राशि- आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। शब्द-साधक की तरह बर्ताव करेंगे। स्वास्थ्य अभी थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में थोड़ा आर्थिक उतार-चढ़ाव बनेगा। यात्रा थोड़ी बुझी-बुझी सी रहेगी। कुल मिलाकर खराब कुछ भी नहीं है, पूरा सप्ताह आपका अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की ओर। व्यापार भी आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। रोजी-रोजगार में आगे बढ़ जाएंगे। अंत में व्यावसायिक उतार-चढ़ाव। कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोडा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक ठाक चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। मध्य खराब रहेगा। परेशानियों वाला रहेगा। कोई रिस्क न लें। अंत में मान-प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। यात्रा कष्टकारी रह सकती है। सप्ताह मिला जुला सा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला समय है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु नुकसान पहुंचाने को कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। मध्य बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। अंत थोड़ा सा खराब रहेगा। कुल मिलाकर उतार-चढ़ाव वाला समय चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता पर कंट्रोल रखें। महत्वपूर् निर्णय अभी रोक कर रखें। मध्य में विरोधी थोड़े से हावी रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर और नौकरी-चाकरी का ध्यान दीजिएगा। कुल मिलाकर सप्ताह खराब नहीं जाएगा लेकिन थोड़ा सा ध्यान से आगे बढ़ें। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मध्य में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। अंत में शत्रु पर आपका दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति। थोड़ी सी परेशानी रहेगी, लेकिन सबकुछ अच्छा हो जाएगा। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- मन में बहुत तरह के विचार रहेंगे। कभी अग्रेसिव होंगे। कभी सॉफ्ट होंगे। कंफ्यूजन की स्थिति भी आ सकती है। कई चीजें दिमाग में चलेंगी। बच्चों को लेकर, प्रेम को लेकर, पढ़ाई-लिखाई को लेकर असमंजस की स्थिति। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन घरेलू सुख बाधित होगा। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। भावुकता पर काबू रखें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
शनि
शनि
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन मध्य में धन हानि के संकेत हैं थोड़ा ध्यान रखिएगा। व्यापारिक सफलता हासिल होगी। अंत में गृह कलह कुछ बड़ा हो सकता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बचकर पार करें। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अंत में व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सेंसटिव होगा। कोई रिस्क न लें। नीली वस्तु दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार भी कोई रिस्क लेने लायक नहीं है। बाकी कोई दिक्कत नहीं है। जो चल रहा है, चलने दीजिए। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन चिंतित रहेगा। अप्रसन्न रहेगा। थोड़ा ध्यान रखिए। मध्य में बहुत की अच्छा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं आएंगी। लोग आपकी जयकार करेंगे। शुभ समय। अंत में धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कोई रिस्क न लें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के मन में कई तरह की चीजें दिमाग में चल रही है। कई तरह की ऊर्जा आपमें बनी हुई है। खराब नहीं है लेकिन घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अनाप-शनाप खर्चें हो सकते हैं। अंत में घबराहट, बेचैनी बढ़ सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य में आय के नवीन सोर्स बनेंगे। आर्थिक रूप से मजबूत होगा। अंत में मन चिंतित रहेगा। अंत में मन परेशान रहेगा। पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।