Hindi Newsधर्म न्यूज़Vijaya Ekadashi Upay 2025 Kab hai Vijaya Ekadashi ke Upay for mesh to meen rashi

Vijaya Ekadashi Upay: मेष से लेकर मीन राशि वाले विजया एकादशी पर करें ये उपाय

  • Vijaya Ekadashi Upay : 24 फरवरी, 2025 के दिन इस साल की विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है इस दिन कुछ उपाय कर लेने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलने के साथ सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
Vijaya Ekadashi Upay: मेष से लेकर मीन राशि वाले विजया एकादशी पर करें ये उपाय

Vijaya Ekadashi Upay: कल रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत। हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। विजया एकादशी पर पूरे विधि-विधान से विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यता है इस दिन कुछ उपाय कर लेने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलने के साथ सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। इसलिए 24 फरवरी, 2025 को अपनी राशि अनुसार विजया एकादशी पर करें ये उपाय-

मेष से लेकर मीन राशि वाले विजया एकादशी पर करें ये उपाय

मेष राशि- मेष राशि के लोग विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पीला चंदन लगाएं।

ये भी पढ़ें:विजया एकादशी 24 फरवरी को, जानें मुहूर्त, पूजाविधि, व कथा
ये भी पढ़ें:विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

वृषभ राशि- विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ नमोः नारायणाय नमः का जाप करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि- श्री हरी विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग विजया एकादशी के दिन भगवान को पीले पुष्प चढ़ाएं।

सिंह राशि- विजया एकादशी के दिन सिंह राशि के लोग भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं और उनका पंचामृत से अभिषेक भी करें।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग भगवान विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि- विजया एकादशी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान विष्णु का अभिषेक करें और ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को विजया एकादशी के दिन श्री हरी विष्णु को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि- विजया एकादशी के दिन विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग इस दिन श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को विजया एकादशी के दिन विष्णु भगवान को गुड और चने की दाल का भोग लगाना चाहिए और हल्दी की गांठ चढ़ानी चाहिए।

मीन राशि- विजया एकादशी पर विष्णु भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को ॐ विष्णवे नमः का मंत्र जाप करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें