Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus retrograde in Pisces 2025 horoscope shukra vakri in meen rashi these 3 zodiac signs gets money and success

Shukra Vakri 2025: मीन राशि में शुक्र होंगे वक्री, 2 मार्च से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

  • Venus retrograde 2025: शुक्र मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शुक्र के वक्री होने से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें वक्री शुक्र का प्रभाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
Shukra Vakri 2025: मीन राशि में शुक्र होंगे वक्री, 2 मार्च से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Shukra Vakri 2025 Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन-संपदा, ऐश्वर्य व भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र 02 मार्च को मीन राशि में वक्री होंगे। शुक्र के वक्री होने का अर्थ उलटी चाल से है। करीब 43 दिन तक वक्री रहने के बाद 13 अप्रैल 2025 को शुक्र मार्गी हो जाएंगे। शुक्र के वक्री होने से कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के साथ व्यापारिक तरक्की मिल सकती है। जानें वक्री शुक्र की लकी राशियां-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री गति शुभ रहेगी। शुक्र मेष राशि के 12वें भाव में वक्री होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी के अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आनंददायक समय रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धार्मिक बने रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:2-8 मार्च तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के 11 वें भाव में शुक्र वक्री होंगे। शुक्र के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। कोई व्यापारिक डील भी हाथ लग सकती है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी।

3. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र की उलटी चाल लाभकारी रहने वाली है। नौकरी पेशा में तरक्की मिलने के संकेत हैं। आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारिक उत्थान भी हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। घरेलू सुख बढ़ेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें