Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus in purva phalguni nakshatra will give tremendous result to these zodiacs

11 दिन बाद शुक्र के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जाते ही 3 राशियां होंगी धनवान,मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की होगी बरसात

  • Venus Nakshatra Transit Horoscope 2024 : अगस्त महीने में करीब 11 दिन बाद धन के दाता शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Fri, 2 Aug 2024 11:37 PM
share Share

Shukra Nakshatra Parivartan August 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन,वैभव, सुखी वैवाहिक जीवन और भौतिक सुख-संपदा का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं, वहीं कमजोर शुक्र व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी समेत कई समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त 2024 रविवार के दिन सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर शुक्र ग्रह मघा नक्षत्र से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। धन-ऐश्वर्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा?

मिथुन राशि :

शुक्र के प्रभाव से बेहद शुभ फल मिलेंगे।

नौकरीपेशा वालों के हर कार्य सफल होंगे।

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो जाएगा।

आमदनी के नए स्त्रोतों से धन कमाएंगे।

सिंह राशि :

शुक्र ग्रह आपके सभी दुख-बाधा दूर करेंगे।

लंबे समय से चली आ रही प्रॉब्लम खत्म होगी।

शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।

नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई मौके मिलेंगे।

व्यापार में मुनाफा होगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि :

शुक्र के नक्षत्र गोचर से विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।

रुके हुए कार्य सफल होंगे। हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे।

वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाएगा।

अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है।

बिजनेसमेन को कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें