वास्तु: मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए क्या करें?
- Vastu Tips for home : वास्तु बिगड़ने पर जीवन में कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ उपाय करने से घर की सकारात्मक एनर्जी को बढ़ाने के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है।

Vastu: घर का वास्तु बिगड़ जाने पर जीवन में कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ उपाय करने से घर की सकारात्मक एनर्जी को बढ़ाने के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। आइए वास्तु अनुसार जानते हैं किन कामों को करने से मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि बनी रहती है-
मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए क्या करें?
दीपक जलाएं: घर में सुबह के समय रोज दीपक जलाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके। घर में पूजा-पाठ सही ढंग से हो तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है।
तुलसी पूजन: घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। तुलसी जी को रोजाना अर्घ्य दें और सुबह-शाम इनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। तुलसी जी मां लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। वहीं, शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है और मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
घर को साफ-सुथरा रखें: घर की सफाई करना बहुत जरूरी माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। वहीं, फालतू समान इकट्ठा करके न रखें। कबाड़ को आज ही घर से बाहर करें। रोज सुबह उठने के बाद घर की साफ-सफाई करें।
रौशन: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि शाम के समय देवी-देवता भ्रमण पर निकलते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखना चाहते हैं तो घर को रौशन रखें। ध्यान रखें की सूर्यास्त के बाद घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहे। शाम के वक्त अंधेरा रहने से घर की सुख समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।