Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Shastra Tips for good luck in Hindi According to Vaastu these things create obstacles in luck

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये चीजें भाग्य में डालती हैं रुकावट, नहीं टिकता है धन

  • Vastu Tips for Money luck in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ बातों का ध्यान नहीं रखने से व्यक्ति वास्तु दोष से परेशान हो सकता है। वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को भाग्य का साथ कम मिलता है और धन का बचत करना मुश्किल हो जाता है। जानें कौन-सी चीजें भाग्य में रुकावट डालती हैं-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 12:59 PM
share Share

Vastu Tips for Luck: हर व्यक्ति के जीवन में वास्तु का बहुत महत्व होता है। वास्तु दोष के कारण लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है और धन संचय करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर प्रतिदिन जिंदगी में वास्तु की कुछ बातों पर गौर किया जाए तो सभी परेशानियों से राहत पा सकते हैं। वास्तु में वर्णित कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में पॉजिटिविटी आती है और नेगेटिविटी दूर होती है। कई बार वास्तु दोष के कारण लोगों को जीवन में आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष के कारण लोगों को भाग्य में भी रुकावट का सामना करना पड़ता है। जानें आचार्य से कौन-सी चीजें भाग्य में बाधा डालती हैं-

आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार, कभी भी अपना पर्स सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसे में धन नहीं टिकता। तकिये के नीचे अखबार, किताब या तस्वीर रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। रात को सोते समय पानी की बोतल सिरहाने रखकर सोने से मानसिक स्थिति प्रभावित होती है। रात को सोते समय सिरहाने घड़ी, मोबाइल, आई पैड आदि कुछ भी नहीं रखें। ये सब चीजें नकारात्मक रूप से प्रभाव डालती हैं। अगर आपका टॉयलेट साफ नहीं रहता तो समझ लीजिए कि आपके धन का अपव्यय रुकने वाला नहीं है।

आचार्य के अनुसार, आपने मुख्य द्वार के सामने मंदिर है, यह ठीक नहीं। इससे कष्ट की आशंका रहती है। घर में सूखे या कांटेदार पौधे न लगाएं। इससे नकारात्मकता बढ़ती है। घर का मेन गेट बाहर की ओर कभी न खोलें। यह अंदर की ओर खुलना ही शुभ होता है। घर के बाहर कूड़े का डिब्बा न रखें, यह जीवन व घर में क्लेश बढ़ाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें