Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today numerology horoscope 31 august 2024 rashifal know your future predictions by date of birth ank jyotish

अंकराशि: 31 अगस्त को इन डेट ऑफ बर्थ वालों को मिलेगा पिता का साथ, अच्छा बीतेगा दिन

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 03:56 PM
share Share

Numerology Horoscope 31August2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 31अगस्तका दिन...

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी कारोबारी मित्र का आना हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी वृद्धि होगी। पर, जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का दिन उपलब्धि भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वासा है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आज निवेश से बचें, वरना धन हानि के संकेत हैं।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। धन के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण को लेने का विचार ले सकते हैं।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आप आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।

मूलांक 6- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।

मूलांक 7- आज लव लाइफ में उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ बैठकर बात करना अच्छा रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। कार्यस्थल पर आपका प्रोग्राम काफी बिजी रहने वाला है। किसी कार्य में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन आगमन से प्रसन्न रहेगा। हालांकि मन में निराशा व असंतोष रह सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। हालांकि धन के आगमन के साथ ही आपके खर्च बढ़ेंगे।

मूलांक 9- आज मूलांक 9 वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। व्यापारियों को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज किसी पहाड़ी इलाके में वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। इसकी प्रामाणिकता का दावा लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता।

ये भी पढ़े:हरतालिका तीज पर पूजन के बन रहे ये चौघड़िया मुहूर्त, जानें टाइमिंग
ये भी पढ़े:कल शनि प्रदोष व्रत के दिन पूजन का ये है उत्तम मुहूर्त
अगला लेखऐप पर पढ़ें