सिंह राशिफल 28 मार्च 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन? पढ़ें राशिफल
- Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Leo Horoscope Today, सिंह राशिफल 28 मार्च 2025: लव रिलेशनशिप में संतुष्ट रहें। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ प्रोडक्टिव रहेगी और कोई बड़ी आर्थिक परेशानी भी सामने नहीं आएगी। सेहत के मामले में भी आप भाग्यशाली हैं।
सिंह लव राशिफल- आज आपका रिश्ता खुशियां लेकर आएगा। लवर के साथ बात करने पर विचार करें क्योंकि हेल्दी रिश्ते के लिए बातचीत महत्वपूर्ण है। कुछ जातक जो शादी करना चाहते हैं वे आज अपने माता-पिता से इस बारे में बातचीत कर सकते हैं और मंजूरी पा सकते हैं। आप रोमांटिक डिनर का प्लान भी बना सकते हैं। महिला जातकों को रोमांटिक रिश्ते में पॉजिटिव ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। आप अपने एक्स-लवर से मिल सकते हैं और पुरानी लाइफ फिर से शुरू होने की संभावना ज्यादा है। विवाहित महिलाएं भी आज कंसीव कर सकती हैं और आप परिवार के विस्तार को लेकर गंभीर हो सकते हैं।
सिंह करियर राशिफल- नैतिकता से समझौता नहीं करें क्योंकि आप पर निष्पक्ष मार्ग से भटकने का दबाव रहेगा। यह सरकारी नौकरियों और सीनियर पदों पर ज्यादा दिखाई देगा। क्रिएटिव लोगों को अपनी मेहनत साबित करने के कई मौके मिलेंगे। लीगल प्रोफेशनल्स का आज शेड्टूल टाइट हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, वे आज ही रिजाइन डाल सकते हैं और जॉब पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। कुछ ही घंटों में एक इंटरव्यू कॉल आ सकती है। ट्रेडर्स को लोकल अधिकारियों के साथ परेशानियां हो सकती हैं जिन्हें तुरंत हल करने की जरूरत है।
सिंह आर्थिक राशिफल- आप किसी भाई-बहन या फ्रेंड के साथ आर्थिक विवाद सुलझा सकते हैं। बैंकों से जुड़े पेमेंट को लेकर चैलेंज आ सकते हैं। कुछ महिलाओं को धन से ज्यादा एक फ्रेंड के सपोर्ट मर्थन की जरूरत होगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन का दूसरा भाग अच्छा है। आप अपने दोस्तों के बीच जश्न मनाएंगे और आपको बड़ी रकम का योगदान करना होगा। ज्वैलरी, फैशन एसेसरीज, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी से जुड़े सामान का कारोबार करने वाले बिजनेसमैन को आज अच्छा रिटर्न मिलेगा।
सिंह सेहत राशिफल- सेहत के मामले में आज आप अच्छे रहने वाले हैं, लेकिन अपने खान-पान को लेकर सतर्क रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको खूब पानी पीना चाहिए। गले में खराश, खांसी, फ्लू और छींकने समेत छोटे इंफेक्शन आम होंगे। कुछ बड़े-बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द हो सकता है जबकि महिलाओं को स्त्री रोग से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित हो सकती हैं। बच्चों को वायरल फीवर या गले में खराश होगी। एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में शामिल होने से बचना भी महत्वपूर्ण है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।