Aries Horoscope Today 28 March 2025 aaj ka mesh rashifal daily future predictions मेष राशिफल 28 मार्च 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope Today 28 March 2025 aaj ka mesh rashifal daily future predictions

मेष राशिफल 28 मार्च 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन? पढ़ें राशिफल

  • Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 28 March 2025: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेयThu, 27 March 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
मेष राशिफल 28 मार्च 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन? पढ़ें राशिफल

Aries Horoscope Today, मेष राशिफल 28 मार्च 2025: रिलेशनशिप को ईगो से फ्री रखें और आज काम से जुड़े स्मार्ट फैसले लेने पर विचार करें। एक फाइनेंशियल गाइड आपकी अच्छी मदद कर सकती है। लाइफस्टाइफ पर कंट्रोल रखें, इससे हेल्दी रहने में मदद मिलेगी।

मेष लव राशिफल- ऐसे मौके आ सकते हैं जब आप अपना आपा खो सकते हैं और इससे आपके जीवन में भी परेशानियां हो सकती हैं। रिश्ते में आपका एटीट्यूड महत्वपूर्ण है। लवर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपको दिन समाप्त होने से पहले ज्यादातर परेशानियों को हल करने में भी मदद मिलेगी। आप एक्सप्रेसिव हो सकते हैं और आपको सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। अगर आपको कोई खास मिल गया है तो दिन के दूसरे हिस्से में प्रपोज करें। शादीशुदा महिलाओं को अपने वैवाहिक जीवन में कुछ मामलों को सुलझाने में माता-पिता की मदद की जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन? पढ़ें राशिफल

मेष करियर राशिफल- आज प्रोफेशनल मामलों में ईगो को हावी नहीं होने दें। आपको वर्कप्लेस पर एक्स्ट्रा घंटे बिताने की जरूरत होगी। जॉब पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने का भी यह सही समय है क्योंकि नए इंटरव्यू कॉल आएंगे। ऐसे उदाहरण होंगे जहां कलीग के साथ आपकी बहस हो सकती है। कार्यस्थल पर सीमाएं नहीं लांघें। कुछ व्यापारियों को अधिकारियों से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिनका हल आज ही करना होगा। व्यापारी नए संपर्क बनाएंगे जो आने वाले दिनों में लाभकारी रहेंगे।

मेष आर्थिक राशिफल- आज जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। धन कई स्रोतों से आएगा और इससे शेयर मार्केट में निवेश समेत महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कुछ बड़े-बुजुर्ग संपत्ति को बच्चों के बीच बांटने के लिए इस दिन का चुनाव कर सकते हैं, जबकि आप संपत्ति पर कानूनी लड़ाई जीतने की भी उम्मीद कर सकते हैं। दिन का दूसरा भाग इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए अच्छा है।

ये भी पढ़ें:वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन? पढ़ें राशिफल

मेष सेहत राशिफल- सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दिन को प्रभावित नहीं करेगी। हालांकि जिन लोगों को कार्डियक संबंधी बीमारी का इतिहास है, उन्हें लंबी दूरी की यात्रा करते समय या भारी वस्तुएं उठाते समय सतर्क रहना चाहिए। जो लोग डायबिटिक के रोगी हैं उन्हें खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप ऑफिस और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखना सुनिश्चित करें और आधिकारिक दबाव घर पर नहीं लाएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)