Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Leo Horoscope 17 August 2024 aaj ka Singh Rashifal

सिंह Rashifal 17 अगस्त : आज किसी दिलचस्प से होगी मुलाकात,जॉब इंटरव्यू के लिए आएगी कॉल, खूब कमाएंगे धन

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 Aug 2024 05:01 AM
share Share

Leo Daily Horoscope, सिंह राशिफल 17 अगस्त 2024 : आज आपके रोमांटिक लाइफ में बेस्ट मोमेंट आएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे। आपको ज्यादा मेडिकल इश्यूज भी नहीं होंगे। आइए जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल...

लव राशिफल : रिश्तों में बहस से बचें। क्रोध पर कंट्रोल रखें। शांत दिमाग से फैसले लें। आज कुछ लोगों के रिलेशनशिप में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। आपको मैरिज के लिए पेरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। रोमांटिक डिनर का प्लान बनाएं। दिन की शुरुआत ट्रैवलिंग,क्लॉसरूम या ऑफिस मीटिंग में सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। हालांकि, मैरिड लोगों को एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना चाहिए।

करियर राशिफल : आज ऑफिस में परफॉर्मेंस को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगे। अपने जॉब पर फोकस करें। अहंकार से बचें। बिजनेस डेवलपर्स को नई आइडियाज के साथ काम करना चाहिए। हृयुमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखें। सिंह राशि के कुच जातक आज जॉब स्विच कर सकते हैं। आप जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल भी अपडेट कर सकते हैं। जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है,उन्हें आज कॉल आ सकती है।

आर्थिक राशिफल : आज आय के कई स्त्रोतो से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी को बेचने या खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज बिजनेस पार्टनर से पैसों को लेकर छोटी-मोटी दिक्त हो सकती है, लेकिन लाइफ के महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आप आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे। कानूनी विवाद में फंसे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज ट्यूशन फीस के लिए फाइनेंसशियल हेल्प की जरुरत होगी।

हेल्थ राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सीनियर्स को डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। जंक फूड अवॉइड करें। हेल्दी डाइट लें। जिन लोगों को लंग की प्रॉब्लम है, वह डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। आज बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है, लेकिन ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें