Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Leo Horoscope 14 September 2024 aaj ka Singh Rashifal

सिंह राशिफल 14 सितंबर: आज करियर में उन्नति के मिलेंगे नए मौके, आर्थिक मामलों में रहें सतर्क

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेSat, 14 Sep 2024 01:04 AM
share Share

Leo Daiy Horoscope, सिंह राशिफल 14 सितंबर 2024 : आज पर्सनल लाइफ में तरक्की के कई मौके उपलब्ध होंगे। नए बदलावों और अनुभवों के लिए तैयार रहें। खुद पर भरोसा रखें। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की कर सकते हैं। आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। आइए डॉ जे एन पांडे से जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल...

सिंह लव राशिफल : आज का दिन साथी से अपने इमोशन्स को खुलकर व्यक्त करने का दिन है। अगर आप रिलेशनशिप में हों, तो पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लान डिस्कस करें। आज सिंह राशि के सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है। इसलिए नए लोगों से कनेक्ट होने के लिए तैयार रहें। नए लोगों से मिलने समय खुद पर भरोसा रखें। आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। इस समय साथी संग रिश्तो को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

सिंह करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के नए मौके मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए कार्यों के शानदार रिजल्ट मिलेंगे। अगर आप करियर में बदलाव लाने चाहतेहैं, आज का दिन नए फील्ड में एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट रहेगा। अपनी लीडरशिप क्वालिटीज से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। अपनो काम पर फोकस करें। मोटिवेटेड रहें। आज आपको प्रयासों की प्रशंसा होगी और मेहनत का फल भी मिलेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल : आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने का दिन है। आय में वृद्धि के मौके मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर आर्थिक फैसले भी लेने होंगे। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी न करें। इसके बजाए रिसर्च करें और धन से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आर्थिक सलाहकार की मदद भी ले सकते हैं। पैसे बचाएं और नया बजट बनाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। साथ ही आय में वृद्धि के नए मौकों पर नजर रखें।

सिंह हेल्थ राशिफल : आज सेल्फकेयर पर फोकस करें। फिजिकल एक्टिविटी में शामिल हों। वर्कआउट करें या सैर पर जाएं। अपने डाइट पर ध्यान दें। न्यूट्रीशियस फूड का सेवन करें। इससे आपके शरीर और मन को ऊर्जा मिलेगा। स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें। योग या मेडिटेशन करें। अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें। पर्याप्त आराम करें और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए किए गए छोटे-छोटे प्रयास लंबे समय के लिए लाभकारी साबित होंगे।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें