Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun Horoscope Venus Transit Surya Rashifal Shukra will increase tension among 3 zodiacs in next 4 days

अगले 4 दिन में 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, शुक्र-सूर्य की चाल मचाएगी बवाल

  • Sun Horoscope Venus Transit Surya Rashifal : इस समय सिंह राशि में शुक्र-सूर्य की युति से राजभंग योग बना हुआ है। इन ग्रहों की युति शुभ नहीं मानी जाती है, जिसके चलते 25 अगस्त तक कुछ राशियों में टेंशन का माहौल रहने वाला है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 Aug 2024 06:23 AM
share Share

सूर्य और शुक्र इस वक्त एक ही राशि में बैठे हुए हैं। बीते दिनों सूर्य के गोचर होते ही शुक्र के साथ युति का निर्माण हुआ है। इन 2 ग्रहों के साथ में विराजने से कुछ राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा तो कुछ को सावधान रहने की भी जरूरत है। सूर्य और शुक्र की युति से राजभंग योग का निर्माण होता है। ये युति अगले 4 दिन तक रहेगी। 25 अगस्त को शुक्र के राशि परिवर्तन करते ही ये युति समाप्त हो जाएगी। सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का संबंध माना जाता है। ऐसे में शुक्र-सूर्य की युति से बना राजभंग योग कुछ लोगों की टेंशन बढ़ सकता है। आइए जानते हैं सिंह राशि में शुक्र और सूर्य की युति से अगले 4 दिनों तक किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-\

ये भी पढ़े:बुध फिर करेंगे सूर्य की राशि में एंटर, 3 राशियां दोनों हाथ से गिनेंगी नोट

मेष राशि

सिंह राशि में सूर्य-शुक्र की युति मेष राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन-हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।

कर्क राशि

सिंह राशि में शुक्र, सूर्य की युति कर्क राशि के जातकों आपके लिए शुभ नहीं मानी जा रही है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में शुक्र, सूर्य की युति बहुत फायदेमंद नहीं मानी जा रही है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें