बसंत पंचमी के दिन क्यों हो रही है हजारों शादियां, जानें इसके पीछे छिपी वजह
किसी मांगलिक कार्य को करने से पहले उसके लिए शुभ मुहूर्त जान लेना बेहद आवश्यक होता है। बंसत पंचमी का दिन विवाह के लिए बेहद शुभ माना गया है।

आज पूरे देश में बसंत पंचमी का पर्व पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन को बसंत पंचमी के अलावा विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के साथ ही वसंत ऋतु की शुरुआत भी हो जाती है। यह दिन को अपने आप में बेहद शुभ माना जाता है।
इस दिन बसंत पंचमी के अलावा विवाह पंचमी भी मनाई जाती है। इस दिन अयोध्या के राजकुमार श्री राम और जनकपुर की राजकुमारी देवी सीता का विवाह हुआ था। इस पर्व को भारत के उत्तरी भाग के साथ ही साथ, मिथिला और नेपाल में मनाया जाता है।
जनकपुर के राजा जनक ने देवी सीता के लिए स्वंयभर की व्यवस्था कीं। जिसमें अनेक राज्यों के राजा और राजकुमारों को आमंत्रित किया गया। राजा जनक ने स्वंयभर के लिए एक शर्त रखी कि अगर कोई राजा या राजकुमार शिव धनुष को उठाकर उसपर प्रत्युंचा चढ़ा देगा तो उसके साथ वह अपनी पुत्री देवी सीता का विवाह कर देंगे। सभा में बैठे प्रत्येक राजा ने कोशिश तो की। लेकिन कोई भी धनुष को हिला न सका। अंत में भगवान राम ने धनुष उठाकर उसमें प्रत्युंचा चढ़ा कर देवी सीता से विवाह किया।
मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी को शुभ दिनों में से एक माना गया है। इस दिन बहुत सारे लोग विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं इसीलिए इस दिन बड़ी संख्या में विवाह कराएं जाते हैं। बेहद शुभ मुहूर्त होने के कारण इस साल बसंत पंचमी के मौके पर हजारों शादियां कराई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।