Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vrat List 2023: In the year 2023 these 7 fasts will be kept for the happiness and long life of children see the list here

Vrat List 2023: साल 2023 में संतान की खुशहाली व लंबी आयु के लिए रखे जाएंगे ये 7 व्रत, यहां देखें लिस्ट

Vrat Tyogar Ekadashi, Jitya Vrat, Sakat Vrat 2023: नए साल 2023 में संतान की खुशहाली के लिए कई व्रत रखे जाएंगे। आप भी जान लें संतान सप्तमी, सकट चौथ से लेकर जितिया व्रत कब-कब हैं-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Jan 2023 06:53 AM
share Share

Santan ki Khushali ke Liye Vrat 2023: हिंदू धर्म में पति, पुत्र की लंबी आयु व सेहत के लिए कई व्रत रखे जाते हैं। सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों का बहुत महत्व है। महिलाएं अपने पुत्र व पति के लिए व्रत आस्था के साथ रखती हैं। मान्यता है कि इन व्रत के प्रभाव से संतान या पुत्र को लंबी आयु प्राप्त होती है। संकटों से मुक्ति मिलती है। जानें साल 2023 में कौन-कौन से ऐसे व्रत हैं जो संतान के लिए रखे जाएंगे।

1. पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 2023- पुत्रदा एकादशी व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रथा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत 2 जनवरी 2023, सोमवार को है। मान्यता है कि इस व्रत को विधिवत रखने से मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। संतान को लंबी आयु व सुख-समृद्धि मिलती है।

2. सावन पुत्रदा एकादशी 2023- यह व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत इस साल 27 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से संतान को कष्टों व संकटों से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. संतान सप्तमी 2023- भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को संतान सप्तमी कहा जाता है। इस व्रत को अपराजिता सप्तमी, ललिता सप्तमी और मुक्ताभरण सप्तमी भी कहते हैं। इस साल यह व्रत 22 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत को विधिवत करने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान दीर्घायु होती है। 

4. जितिया व्रत 2023- जितिया व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को रखा जाता है। इस साल जितिया व्रत 6 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस व्रत को रखने से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है।

5. अहोई अष्टमी 2023- कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि जिन महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पाती है, उन्हें इस व्रत के प्रभाव से लाभ होता है। ऐसी महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अहोई मां की पूजा-अर्चना करती हैं। शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है।

6. छठ पूजा 2023- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ पूजा 19 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 36 घंटे निर्जला व्रत कर छठ मइया और सूर्य की उपासना करने से बच्चों को दीर्घायु प्राप्त होती है।

7. सकट चौथ 2023 व्रत- साल 2023 में सकट चौथ व्रत रखा जाएगा। संतान की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सकट व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें