Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today 3rd day Navratri 2023: Maa Chandraghanta fulfils these wishes know for which zodiac signs lucky and color

नवरात्रि का तीसरा दिन आज: मां चंद्रघंटा भक्तों की पूरी करती हैं ये मुरादें, इन 2 राशियों के लिए दिन अहम, जानें शुभ रंग

Shardiya Navratri 3rd Day 2023, Maa Chandraghanta Puja: आज 17 अक्टूबर 2023, दिन मंगलवार को नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां भगवती के मां चंद्रघंटा स्वरूप की अराधना की जाती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 Oct 2023 03:03 AM
share Share

Navratri 3rd Day 2023, Maa Chandraghanta Puja Importance: मंगलवार 17 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के तृतीया स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस दिन विग्रह का पूजन किया जाता है। देवी पुराण के अनुसार भगवती के तृतीय स्वरूप को चंद्रघंटा नाम मिला। देवी का ध्यान करने से भक्त का इहलोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। तृतीया तिथि पर देवी के दर्शन से सद्गति की प्राप्ति होती है। देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र शुभोभित है इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। विद्यार्थियों के लिए मां रानी विद्या प्रदान करती हैं। मां दुर्गा की कृपा से भक्तों की सभी प्रकार से रक्षा होती है।

नवरात्रि के तीसरे दिन का महत्व: मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जातक के शरीर को तेज प्राप्त होता है। आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की मुद्रा सदैव युद्ध के लिए अभिमुख रहने से भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र कर देती हैं।

मां चंद्रघंटा का वाहन: मां चंद्रघंटा का वाहन सिंह है। कहते हैं कि माता रानी का उपासक भी सिंह की तरह ही पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इनके घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों की प्रेत-बाधादि से रक्षा करती है। मां चंद्रघंटा के साधक और उपासक जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें देखकर शांति और सुख का अनुभव करते है। नवरात्रि के तीसरे दिन साधक का मन मणिपपुर च्रक में प्रविष्ट होता है। इनकी अराधना अत्यंत फलदायी है।

मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व: मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जातक को आरोग्य, चिरायु और सुखी-संपन्न होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां चंद्रघंटा के आशीष से जातक के सभी पाप व दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। 

नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें: भक्त को मां चंद्रघंटा की पूजा के समय सूर्य की आभा के समान रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

मां चंद्रघंटा कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी: मां चंद्रघंटा की उपासना करने से जातक को प्रेतबाधा और किसी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव नहीं पड़ता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन का शुभ रंग- मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन पूजन के समय इस रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना गया है।

नवरात्रि का तीसरा दिन किन राशियों के लिए शुभ: नवरात्रि के नौ दिन सभी 12 राशियों के लिए शुभ माने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज का दिन धनु और मीन राशि के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें