Hindi Newsधर्म न्यूज़surya grahan total solar eclipse surya grahan warning for many things sutak time surya grahan amavasya

Surya Grahan 2024: अपने साथ कई तरह की चेतावनी ला रहा अप्रैल का पूर्ण सूर्यग्रहण, सूतक काल भी जान लें

surya grahan warning for many things:8 अप्रैल यानी चैत्र अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण जमीन से लेकर आसमान तक कई तरह की चेतावनी लेकर आ रहा है। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 2 April 2024 04:12 AM
share Share

 total solar eclipse 8 अप्रैल यानी चैत्र अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण जमीन से लेकर आसमान तक कई तरह की चेतावनी लेकर आ रहा है। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन अमेरिका में इस ग्रहण को देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। यही वजह है कि फ्लाइट में देरी होने के कारण हवाई यातायात खराब हो सकता है। यही नहीं यह ग्रहण काफी देर तक दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण से आंखों की रोशनी पर भी पड़ेगा, इसलिए नंगी आंखों से देखने के बजाय आप इससे अच्छी क्वालिटी के ग्लासेस से देख सकते हैं।जमीन पर इस ग्रहण को देखने वालों का जमावड़ा लगेगा। ऐसे में सड़क यातायात एडवाइजरी से लेकर स्कूलों तक को बंद किया गया है।
 

क्या लगेगा  total solar eclipse सूतक
सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस ग्रहण का सूतक काल नहीं है, लेकिन आप दान कर सकते हैं। दरअसल  चैत्र अमावस्या का दिन इस ग्रहण को विशेष बना रहा है। इस दिन शिव मंदिर में अनाज दान करने से लाभ होगा। गरीबों को भोजन कराने से पुण्य मिलेगा। 

 total solar eclipse का समय
यह खगोलीय घटना, सूर्य ग्रहण, 8 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अप्रैल को सुबह 2:22 बजे समाप्त होगी। इसलिए कुल सूर्य ग्रहण लगभग 12 घंटे तक चलेगा।

क्यों पड़ता है सूर्य ग्रहण ?
खगोलशास्त्र के अनुसार, सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी जब एक ही सीध पर आ जाते हैं तो चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि चंद्रमा पृथ्वी के कुछ हिस्से पर कुछ देर के लिए सूर्य की रोशनी बाधित करता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें