Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya grahan 2020: full solar eclipse is going to happen this month it will have such effect on zodiac signs read astrological prediction

Surya grahan 2020: आज लगने वाला है पूर्ण सूर्य ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव

सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। मार्गशर्ष और अगहन मास की सोमवती अमावस्या होने के कारण इस ग्रहण का महत्व...

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 14 Dec 2020 02:05 AM
share Share

सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। मार्गशर्ष और अगहन मास की सोमवती अमावस्या होने के कारण इस ग्रहण का महत्व औऱ भी बढ़ गया है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। इसलिए ज्योतिषियों के अनुसार यह विभिन्न राशियों को भी प्रभावित करेगा। आइए जानें इस ग्रहण से किन राशियों को क्या प्रभाव पड़ेगा: 

मेष राशि वालों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक लेनदेन ध्यान से करें।
वृष राशिवालों  को घर में अच्छा वातावरण बनाकर रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

Rashi Parivartan 2020: आज से 3 जनवरी 2021 तक शुक्र रहेंगे वृश्चिक राशि में, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ
मिथुन राशि वाले जीवनसाथी को सम्मान दें और समझदारी से काम लें। आय को लेकर समय प्रतिकूल है।
कर्क राशिवालों को हर कार्य सोचकर और समझकर करना है। आय के साधन कम हो सकते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा प्रभाव नहीं ला रहा है। आर्थिक स्थिति को लेकर सचेत रहना होगा।
कन्या राशि के लोगों को लगन से काम करना होगा। परिवार में अच्छा वातावरण बनाए रखें। 
तुला राशि वालों को आर्थिक और सामाजिक जीवन में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के साथ अच्छे से पेश आएं।
धनु राशि वाले आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपको पैसे के लेनदेन में ध्यान रखना होगा।
मकर- मानसिक और शारिरीक सेहत को लेकर ध्यान रखना होगा।
कुंभ-आर्थिक स्थिति को आपको संभालना होगा।
मीन- इस राशि के लोगों को नौकरी में खास ध्यान देना होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें