Hindi Newsधर्म न्यूज़solar eclipse 2020: The last surya grahan 2020 solar eclipse of the year will not be seen in India today

आज वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें समय और प्रभाव

साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण सोमवार को लगने जा रहा है। ज्योतिषविदों के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा। भारत में ग्रहण के दृश्य न होने की वजह से यहां इसका कोई प्रभाव...

Manju Mamgain एजेंसी, नई दिल्लीMon, 14 Dec 2020 01:10 AM
share Share

साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण सोमवार को लगने जा रहा है। ज्योतिषविदों के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा। भारत में ग्रहण के दृश्य न होने की वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

साल का आखिरी सूर्यग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। यह ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।  

14 दिसंबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में 5 ग्रह मौजूद रहेंगे। इसे पंचग्रही योग कहा जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार सोमवती अमावस्या पर वृश्चिक राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और केतु विराजमान रहेंगे. ऐसी स्थिति कई वर्षों बाद बन रही है।

2020 में दो सूर्य ग्रहण लगे हैं।  इसी तरह 2021 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण साल के मध्य में यानी 10 जून 2021 को लगेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। इस ग्रहण का असर अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें