Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shardiya Navratri Maha Navami 2022: If you are going to kanya pujan on Navami then know all muhurat

Maha Navami 2022: अगर आप नवमी को करने वाले हैं कन्या पूजन, तो यहां जान लें सभी शुभ मुहूर्त

Maha Navami 2022 Kanya Pujan Muhurat, Navratri 9th Day: नवरात्रि के नौवें दिन लोग कन्या पूजन करते हैं। मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 Oct 2022 11:35 PM
share Share

Maha Navami 2022 Kanya Pujan Muhurat, Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को कन्या पूजन अत्यंत शुभ माना गया हहै। मान्यता है कि नवमी के दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को महानवमी भी कहा जाता है। इस साल नवरात्रि की नवमी 4 अक्टूबर, मंगलवार को है। अगर आप भी नवमी तिथि पर हवन पूजन करने के साथ कन्या पूजन करने वाले हैं तो यहां जान लें सभी शुभ मुहूर्त-

नवमी तिथि कब से कब तक-

नवमी तिथि 03 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो चुकी है, जो कि 04 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक रहेगी।

नवमी के पूजन मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 ए एम से 05:27 ए एम।    
अभिजित मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:33 पी एम।
विजय मुहूर्त- 02:08 पी एम से 02:55 पी एम।
गोधूलि मुहूर्त- 05:52 पी एम से 06:16 पी एम।    
अमृत काल- 04:52 पी एम से 06:22 पी एम।
रवि योग-पूरे दिन।

दिन के चौघड़िया मुहूर्त-

शुभ मुहूर्त - 06:15 ए एम से 07:20 ए एम
शुभ मुहूर्त - 09:39 ए एम से 11:58 ए एम
शुभ मुहूर्त - 03:44 पी एम से 05:11 पी एम

अगला लेखऐप पर पढ़ें