Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shardiya Navratri 2nd Day 2023: Today these are the 4 lucky zodiac signs of the second day of Navratri

Lucky Zodiac Signs: आज नवरात्रि के दूसरे दिन की ये हैं 4 भाग्यशाली राशियां, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Shardiya Navratri 2nd day Lucky Zodiac Signs: आज नवरात्रि का दूसरा दिन कुछ राशि के जातकों के लिए लकी रहने वाला है। आज 16 अक्टूबर को कुछ राशि के जातकों को मां दुर्गा की कृपा से अच्छी खबर मिल सकती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 Oct 2023 03:47 AM
share Share

Today 16 October Navratri 2nd day Lucky Zodiac Signs: आज 16 अक्टूबर 2023, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन माता रानी की कृपा से कुछ राशि के जातकों को आनंद का अनुभव होगा। जानें आज किन राशियों पर ग्रह-नक्षत्रों की कृपा दृष्टि रहने वाली है। जानें आज की भाग्यशाली राशियां-

मेष राशि: आज मेष राशि के जातकों पर चंद्रमा की कृपा रहने वाली है। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। चंद्रमा आपका आत्म विश्वास बढ़ाएगा, जिसका असर आपके काम करने के तरीके पर दिखेगा। पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने की संभावना हो सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में कुछ लाभ मिलने की संभावना है। आज आप पदोन्नति की भी उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी भी मिल सकती है। आपकी स्थिति में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि: आज सिंह राशि के जातकों को बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त है। पिछले कुछ दिनों की परेशानी अब दूर हो सकती है, भाग्य आपका साथ देगा। आपके रुके हुए प्रोजेक्ट अपने आप शुरू होने की संभावना है। जो पैसा फंसा हुआ था, वह वापस मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा का भी मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों पर आज चंद्रमा की कृपा है। चंद्रमा की कृपा के चलते आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय के मामले में तेजी से निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रोजेक्ट पूरे करने में सफल रहेंगे, जिससे आत्म विश्वास बढ़ सकता है। भाई-बहनों से चल रहे विवाद अब सुलझ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति के मामले में कुछ उत्साह मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें