Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapna: After 9 days of navratri what should do of kalash nariyal know ther right use of navratri nariyal - Astrology in Hindi

Shardiya Navratri 2023: नव दुर्गा के पूजन के बाद कलश पर रखें नारियल का क्या करें? ना करें ये गलती, जानें नियम

नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के दौरान कलश के ऊपर नारियल रखा जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के बाद कलश के ऊपर रखें नारियल का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए, नहीं तो माता रानी नाराज हो सकती हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Oct 2023 11:57 PM
share Share

Navratri 2023: नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना होती है। नवरात्रि में कलश स्थापना और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का बड़ा महत्व है। कलश स्थापना के दौरान उसके ऊपर नारियल रखना बहुत जरूरी होता है। कलश स्थापना जितने विधिविधान से करना चाहिए, वैसे ही कलश हटाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा ना करने से मां दुर्गा रूठ सकती हैं। चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के आखिरी दिन कलश पर रखें नारियल का क्या करना चाहिए?

कलश पर रखे नारियल का क्या करें?

नवरात्रि के बाद कलश पर रखें नारियल को लाल कपड़े में बांधकर पूजा-घर में रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सालभर माता रानी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं।

कलश पर रखें नारियल का इस्तेमाल आप कन्या पूजन के दिन कर सकते हैं। नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि को कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को नारियल बांट देना चाहिए और घर-परिवार के सदस्यों को भी नारियल का प्रसाद जरूर दें।

घट स्थापना के दौरान कलश के नीचे चावल भी रखा जाता है। नवरात्रि के आखिरी दिन कलश हटाने के बाद चावल को घर के हर कोने में छिड़कना चाहिए। हिंदू धर्म में चावल सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि कलश के नीचे रखे चावल घर में छिड़कने से कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

इसके अलावा नवरात्रि समाप्त होने के बाद नारियल समेत पूजा-पाठ की सामग्री को जल में प्रवाहित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है और पूजा का संपूर्ण फल मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें