Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shardiya Navratri 2023 Durga Puja Niyam: Avoid These common mistakes during Durga Puja for Maa durga blessings - Astrology in Hindi

Durga Puja: दुर्गा पूजा के दौरान ना करें ये कॉमन गलतियां, हो सकती है मां नाराज, जानें पूजा के सही नियम

Navratri Durga Puja: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के दिनों में नवदुर्गा की पूजा-अराधना के खास मायने हैं, लेकिन मां दुर्गा की पूजा के दौरान कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 Oct 2023 03:38 PM
share Share

Durga Puja Niyam 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा-उपासना का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि नवरात्रि में किए गए धार्मिक कार्यों से मां भगवती प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। साथ ही अपने भक्तों को सभी कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं, लेकिन नव दुर्गा पूजा के दौरान भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि मां दुर्गा इससे रुष्ट हो जाती है। इसलिए नवरात्रि में पूजा के दौरान कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें। चलिए जानते हैं कि दुर्गा पूजा में किन नियमों का पालन करना चाहिए।

पूजा के बीच से ना उठें: मान्यता है कि मां दुर्गा की विधिविधान से पूजा-अर्चना का बड़ा महत्व है। पूरे श्रद्धाभाव से मां की पूजा करें। पूजा की सभी सामग्री एकत्रित करके ही पूजा शुरू करें और पूजा के दौरान बार-बार ना उठें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

मां को तुलसी या दुर्वा ना चढ़ाएं: मां दुर्गा की पूजा में तुलसी या दुर्वा का उपयोग बिल्कुल ना करें। गणेश जी की दुर्वा चढ़ाया जाता है, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान माता रानी को तुलसी या दुर्वा का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए।

मां को ना चढ़ाएं ये फूल: नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा में मदार के फूल का इस्तेमाल ना करें। पूजा के लिए लाल या पीले रंग का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए आप गुड़हल या गुलाब का फूल उन्हें अर्पित कर सकते हैं।

दुर्गा सप्तशती का पाठ: मान्यता है कि घर की सुख-शांति के लिए नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती के साथ कवच, कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए।

पूजा का आसन: पूजा के लिए आप जिस आसन पर बैठते हैं, उसे भूलकर भी पैरों से ना खिसकाएं। आसन को हमेशा हाथों से ही खिसकाना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान चमड़े का बेल्ट या पर्स आसपास नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे माता रानी नाराज हो जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें