अनोखा संयोग: 100 साल बाद शनि अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, होगा धन लाभ
Shani Amavasya and Surya Grahan: साल 2023 की सर्व पितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। जिससे कुछ राशियों को शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग से शुभ फल मिलने वाले हैं। चलिए जानते हैं...

Surya Grahan 2023: हर साल आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या मनाया जाता है। इस बार 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को अमावस्या तिथि पड़ रहा है । शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या या शनि अमावस्या भी कहा जाएगा। 100 साल बाद शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस बार शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग से कुछ राशियों को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिससे इन राशियों के सभी कष्ट से दूर होंगे और काफी सुखद समय की शुरुआत होगी। चलिए जानते हैं कि शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने से किन राशियों के जातकों को बेहद शुभ फल मिलेंगे।
मेष: सूर्य ग्रहण पर शनिश्चरी अमावस्या के ऐतिहासिक संयोग से मेष राशि वालों के बेहद सुखद समय की शुरुआत होगी। जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के योग बनेंगे। तरक्की की राह पर आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में मनमुटाव दूर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मिथुन: 100 साल बाद सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के संयोग से मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। घर में बरकत आएगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ: शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने से कुंभ राशि की किस्मत का दरवाजा खुल सकता है। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे और काफी सुखद समय व्यतीत करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।