Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Second day of Shardiya Navratri 2023: Maa Brahmacharini fulfills these wishes know the today auspicious color

नवरात्रि का दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी पूरी करती हैं ये मनोकामनाएं, इन 2 राशियों के लिए दिन खास, जानें शुभ रंग

Shardiya Navratri 2nd Day Maa Brahmacharini: नवरात्रि के दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। जानें मां ब्रह्मचारिणी कौन-सी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 Oct 2023 05:34 AM
share Share

Shardiya Navratri 2nd Day Maa Brahmacharini: आज 16 अक्टूबर 2023, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि का पर्व मां आदिशक्ति दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। जानें नवरात्रि का दूसरा दिन किन राशियों के लिए खास व मां ब्रह्मचारिणी कौन-सी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी: शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जातक को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग- नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग सफेद है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन मां दुर्गा को सफेद रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बहुत प्रिय है।

नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व: शास्त्रों में वर्णित है कि मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। यम, नियम के बंधन से मुक्ति मिलती है। ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए भगवती ने तपस्या की, इसलिए उनका नाम ब्रहमचारिणी पढ़ा।

आज का दिन किस राशि के लिए शुभ: नवरात्रि के सभी दिन सभी 12 राशियों के लिए शुभ होंगे। लेकिन आज नवरात्रि का दूसरा दिन मिथुन और कन्या राशि के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है।

नवरात्रि के दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें: आज मां दुर्गा की पूजा के समय भक्त गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें