Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़sarva pitru ashwin amavasya 2023 date shani sade sati upay remedies

कर्क, वृश्चिक, कुंभ, मकर और मीन राशि वाले आज कर लें ये उपाय, शनिदेव बदल देंगे सोया हुआ भाग्य

Shani : इस समय कुंभ, मकर, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि देव के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 Oct 2023 05:51 AM
share Share

कल आश्विन मास की अमावस्या है। इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। 16 दिनों से चल रहे श्राद्ध पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या को होता है। यदि किसी ने अपने पितरों की तिथि को श्राद्ध न किया हो तो इस अमावस्या को कर सकते हैं। यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है जिस वजह से इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विधि- विधान से पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस समय कुंभ, मकर, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि देव के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्क, वृश्चिक, कुंभ, मकर और मीन राशि वालों को आज के दिन शनि देव की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करनी चाहिए। आइए जानते हैं शनिदेव की पूजा- विधि-

शनि देव पूजा- विधि...

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। 
  • इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें।
  • शनि देव को पुष्प अर्पित करें।
  • शनि देव को भोग लगाएं। 
  • शनि देव की आरती करें।
  • शनि चालीसा का पाठ करें। 
  • शनि देव के मंत्रों का जप करें। 

सूर्य ग्रहण से कुंभ, मकर वालों को होगी पीड़ा तो मिथुन, सिंह वालों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

इन बातों का रखें ध्यान- 

शनि देव की आंखों में न देखें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। शनि देव की पूजा करते समय हमेशा अपनी नजरें नीचे रखें। शनि देव से नजरें मिलाने से आप पर शनि देव की बुरी नजर पड़ सकती है। 

एकदम सामने खड़े न रहें

शनिदेव की पूजा बिल्कुल उनकी प्रतिमा के सामने खड़े होकर नहीं करनी चाहिए। शनिदेव के सामने कढ़े होकर पूजा करने से अशुभ फल मिल सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें