Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rang Panchami 2024 Date Time Shubh Muhrat Upay Remedies Dhan Labh Ke liye kya karein

Rang Panchami : इस दिन मनेगी रंग पंचमी, ये उपाय बना देंगे आपको मालामाल, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Rang Panchami : चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। रंग पंचमी का पर्व होली त्योहार के पांच दिन बाद मनाया जाता है। होली के बाद हिंदू यह त्योहार मनाया जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 28 March 2024 06:46 PM
share Share

Rang Panchami 2024:  हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। रंग पंचमी का पर्व होली त्योहार के पांच दिन बाद मनाया जाता है। होली के बाद हिंदू यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल रंग पंचमी 30 मार्च, शनिवार को है। पंचमी के दिन मनाए जाने के कारण इस त्योहार को रंग पंचमी कहा जाता है। यह त्योहार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर भारक के कुछ हिस्सों में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन दैवीय शक्तियां नकारात्मक शक्तियों से ज्यादा होती हैं। राधारानी के बरसाने में इस दिन उनके मंदिर में विशेष पूजा और दर्शन लाभ होते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों संग रासलीला की थी और दूसरे दिन रंग खेलने का उत्सव मनाया था।

रंग पंचमी 2024 का शुभ मुहूर्त

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - मार्च 29, 2024 को 08:20 पी एम बजे

पञ्चमी तिथि समाप्त - मार्च 30, 2024 को 09:13 पी एम बजे

रंग पंचमी मनाने की विधि-

1. इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंग पंचमी की बधाई देते हैं।
2. इस दिन राधा-कृष्ण को भी अबीर-गुलाल अर्पित किया जाता है।
3. इस दिन शोभा यात्रा निकाली जाती है।

रंग पंचमी का महत्व- पौराणिक कथाओं के अनुसार, रंग पंचमी का दिन देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंगों का प्रयोग करने से दुनिया में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि इस दिन जो रंग एक-दूसरे को लगाते हैं वह आसमान की ओर उड़ाते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता आकर्षित होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

रंग पंचमी के खास उपाय-

1. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी धन संपत्ति, ऐश्वर्य आदि की देवी हैं। पूजा के समय माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु को लाल गुलाल अर्पित करें। पूजा के समय कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।

2. रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की विधिवत पूजा करें। इसके बाद उन्हें गुलाल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पति-पत्नी को एक साथ पूजा करनी चाहिए।

3. रंग पंचमी के दिन एक पीले कपड़े में एक सिक्का और हल्दी की पांच गांठें बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। फिर माता लक्ष्मी का ध्यान करके एक घी का दीपक जलाएं। दीपक के शांत होने पर हल्दी और सिक्के की पोटली को तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

4. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी माना गया है। पूजा के समय माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई जैसे बर्फी, बताशा, मिश्री या खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से परिवार में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें