Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Weekly Horoscope 29 April-5 May 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

5 मई तक इन मूलांक वालों के जीवन में आएंगी खुशियां,खूब करेंगे तरक्की, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 28 April 2024 08:13 AM
share Share

Weekly Numerology Horoscope 29 April- 5 May 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा।  आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-

मूलांक 1 : इस सप्ताह मूलांक 1 वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। लाइफस्टाइल बेहतर होगी। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इस वीक कुछ जातकों को कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे। लेकिन बिजनेस में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा।  लाइफ में नए चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। 

मूलांक 2 : इस वीक मूलांक 2 वालों का मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। कार्यों में एकाग्रता की कमी आएगी। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हों। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च करें। इससे सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वालों के आय में वृद्धि के योग बनेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आने वाले दिनों में अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। इससे नुकसान हो सकता है।

मूलांक 3 : आने वाले दिनों में मूलांक 3 वालों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें। इस वीक कानूनी मामलों में धन अधिक खर्च होंगे। कुछ जातक फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। इस दौरान फैमिली में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। हर काम में अपार सफलता मिलेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लेकिन अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। हेल्थ इश्यूज को ज्यादा बढ़ने न दें और समय रहते ही डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। इस वीक ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कनफ्यूजन की स्थिति रहेगा। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मूलांक 5 : इस वीक मूलांक 5 वालों को काम के सिलसिले में कई बार ट्रैवल करना होगा। कार्यों का स्ट्रेस महसूस होगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इस वीक ऑफिस में कोई आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।  अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में पास होने के लिए खूब मेहनत करनी होगी।

मूलांक 6 : मूलांक 6 के जातक इस वीक लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करनें। नई एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हों। इस सप्ताह आप सोच-समझकर रियल एस्टेट या नए बिजनेस में इनवेस्ट करने का डिसीजन ले सकते हैं। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। इससे आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। पास्ट को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ें।

मूलांक 7 : इस सप्ताह मूलांक 7 वालों की लाइफ में इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी। भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। मानसिक अशांति रहेगी। कार्यों में विघ्न-बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। धन लाभ के नए असरों पर नजर रखें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। इस वीक ऑफिस में बॉस की डांट मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस में अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।

मूलांक 8 : यह सप्ताह मूलांक 8 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थान में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। कार्यों के सुखद मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे। इस वीक आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें।

मूलांक 9 : इस वीक आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें।  पॉजिटिव माइंडसेट के साथ लाइफ में आगे बढ़ें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े बहुत बदलाव आएंगे। लेकिन परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें