Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Weekly Horoscope 21-27 April 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

27 अप्रैल तक इन मूलांक वालों के जीवन में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, हर क्षेत्र में मिलेगी बड़ी कामयाबी

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 22 April 2024 12:08 AM
share Share

Weekly Numerology Horoscope 21-27 April 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा।  आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-

मूलांक 1 : यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। करियर में तरक्की करेंगे।  ऑफिस मीटिंग में अपना ओपिनियन शेयर करने में संकोच न करें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। इस वीक आप दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति की ओर अट्रैक्शन महसूस हो सकता है। अपने इमोशन्स पर कंट्रोल रखें और सोच-समझकर कोई फैसला लें।

मूलांक 2 : मूलांक 2 वालों की इस वीक ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ लाइफ में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जीवन के हर पहलू में तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। लेकिन कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे।

मूलांक 3 : इस वीक  मूलांक 3 के लोगों की ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। करियर गोल्स को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। नई स्किल सीखें। ऑफिस में सभी कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले कंपलीट करें। इसके अलावा अपने हेल्थ पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। फैमिली इश्यूज को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। पढ़ाई-लिखाई के कार्यों में समय व्यतीत करें।

मूलांक 4 : यह सप्ताह मूलांक 4 वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद से करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। किसी से ज्यादा कुछ उम्मीद न करें। रिश्तों में आपसी समझ बेहतर बनाने का प्रयास करें। ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज बहुत सोच-समझकर शेयर करें। विद्यार्थियों को परीक्षा में पास होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों को इस वीक अपने सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। लंबी यात्रा करने से बचें। इससे स्ट्रेस बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपको अचानक से धन लाभ होगा। आय के कई स्त्रोत से पैसे आएंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें, वरना नुकसान हो सकता है। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इस वीक आपकी छवि कोई नुकसान पहुंचा सकता है। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। स्टूडेंट्स को टेंशन-फ्री होकर एग्जाम में जाएं। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मूलांक 6 : यह सप्ताह मूलांक 6 वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। पारिवारिक जीवन में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। सिंगल जातकों की इस वीक किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। लेकिन अभी प्रपोज करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। रिश्तों में आपसी समझ बेहतर बनाने की कोशिश करें। पास्ट को भूलकर अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नया प्लान बनाएं।

मूलांक 7 : इस वीक मूलांक 7 वाले मेंटली डिस्टर्ब रह सकते हैं। अपने मेंटल और इमोशनल हेल्थ पर ध्यान दें। मुश्किलों से ज्यादा न घबराएं। आय में वृद्धि के नए मौकों पर नजर रखें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। इस सप्ताह ऑफिस में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। शांत दिमाग से फैसले लें। सभी कार्यों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ हैंडल करें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे और कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मूलांक 8 : इस वीक धन का आवक बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन जल्दबाजी में किसी वस्तु की खरीदारी करने से बचें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। फैमिली के साथ मूवी का प्लान बनाएं। इस सप्ताह आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। हर काम में मनचाही सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी।

मूलांक 9 :  मूलांक 9 वालों के आय में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति से मन उदास रह सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियां बढ़ेंगी। लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य होंगी। स्टूडेंट्स को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें