Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Navratri 2023 Day 5 Wishes: Shardiya Navratri day 5 is dedicated to Maa Skandmata know special wishes and quotes of navratri day 5 - Astrology in Hindi

Navratri 2023 Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन अपनों को भेजें ये भक्तिमय शुभकामना संदेश

Navratri 2023 Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा-उपासना से संतान सुखी की प्राप्ति होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Oct 2023 11:59 PM
share Share

Navratri 2023 Day 5 Wishes and Quotes: कल नवरात्रि का पांचवा दिन मनाया जाएगा। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां स्ंकदमाता की पूजा करने संतान सुख की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।  मां पार्वती के पुत्र कार्तिकेय को स्कंद कुमार भी है। इसलिए माता के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है। स्कंदमाता को मां दुर्गा का ममतामयी रूप माना गया है। स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। इनका वाहन शेर हैं। मां स्कंदमाता की गोद में छह मुख वाले स्कंद कुमार विराजमान रहते हैं। माता को नारंगी रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में आप भी नवरात्रि के पांचवे दिन के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को भक्तिमय विशेज, कोट्स और स्पेशल मैसेजेस भेज सकते हैं और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं। चलिए जानते हैं-


ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
स्कंदमाता की कृपा से आप संतान सुख पाएं
Happy Navratri 2023

सफल हुआ ये जन्म के मैं था
जन्मों से कंगाल
तूने भक्त का धन दे के मां
कर दिया मालामाल
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

माँ स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं
संतान पर कभी कोई संकट न आए
मुसीबत और परेशानियाँ आँखे चुराएं
शारदीय नवरात्रि 2023 की बधाई

ॐ स्कन्दमात्रै नम:
स्कंदमाता आपको हमेशा खुश रखें
नवरात्रि के पांचवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

जब जब याद किया तुझे ए मां
तूने आँचल में अपने आसरा दिया
कलयुगी इस जहां में, एक तूने ही सहारा दिया
शुभ नवरात्रि 2023

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी
हैप्पी नवरात्रि 2023

सारा जहां है जिसकी शरण में, 
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
नवरात्रि की शुभकामनाएं

दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें