Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़margashirsha purnima date 2023 maa laxmi upay dhan labh ke liye kya karein

आर्थिक संकटों से मुक्ति के लिए आज का दिन बेहद खास, धनवान बनने के लिए कर लें ये काम

Purnima Vrat : पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसको जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 25 Dec 2023 11:19 PM
share Share

Purnima Dhan Labh Upay : हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल की अंतिम पूर्णिमा यानी मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023 को है। पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसको जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाता है। आइए जानते हैं धनवान बनने के उपाय-

चंद्रमा को अर्घ्य दें- पूर्णिमा तिथि पर चंद्रोदय होने पर कच्चे दूध में चीनी और चावल  मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। हिंदू धर्म में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। 

मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें- पूर्णिमा के पावन दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन मां लक्ष्मी को  इत्र, सुगंधित धूप और गुलाब के पुष्प अर्पित करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में कभी भी धन संबंधित समस्याएं नहीं आएंगी। इस दिन आप मां लक्ष्मी को खीर का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को खीर प्रिय होती है।

हनुमान जी की पूजा- पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा- अर्चना करें। हनुमान जी की कृपा से आपको सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान श्री राम और माता सीता के नाम का सुमिरन करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें