Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Maha Ashtami 2022 Wishes: Mahashtami of Shardiya Navratri 2022 send these messages image and SMS

Maha Ashtami 2022 Wishes: नवरात्रि की महाष्टमी आज, माता की भक्ति से भरे अपनों को भेजें ये शानदार मैसेज और एसएमएस

Maha Ashtami 2022 Wishes and Quotes: नवरात्रि की अष्टमी तिथि की आप अपनों को इन खास संदेशों के जरिए भेजें बधाई और अपनों का दिन बनाएं खास-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 Oct 2022 11:32 PM
share Share

Maha Ashtami 2022 SMS, Quotes and Wishes in Hindi: मां आदिशक्ति को समर्पित त्योहार नवरात्रि का हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस साल नवरात्रि की अष्टमी तिथि 03 अक्टूबर, सोमवार को है। मां महागौरी की नवरात्रि के आठवें दिन पूजा की जाती है। इस दिन हवन पूजन के साथ कन्या पूजन का भी विधान है। लोग इस दिन मां महागौरी की पूजा करने से साथ ही अपनों को महाष्टमी के पावन पर्व की बधाई भी भेजते हैं। आप भी नवरात्रि की अष्टमी की इन खास संदेशों से भेजें बधाई-

1. जब संकट कोई आए,
तू ले मइया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम,
जब व्याकुल मन घबराए,
तू ले मैया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
महाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं

2. मिलता है सच्चा सुख केवल,
मैया तुम्हारे चरणों में,
यह विनती है हर पल मैया,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
महाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं।

3. मैया बुलाले नवराते में,
नाचेंगे हम सब जगराते में,
मां की मूरत बस गई आंखो में,
नाचेंगे हम सब जगराते में।
महाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं।

4. चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
महाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं

5. चारों ओर है छाया अंधेरा
कर दे मां रोशन जीवन मेरा।
तुझ बिन कौन है यहां मेरा
तू जो आए सामने हो जाए सवेरा
हैप्पी महाष्टमी 2022

अगला लेखऐप पर पढ़ें