Hindi Newsधर्म न्यूज़Karwa Chauth time of moon 2023: moon rise time in hariyana punjab and himachal pradesh on karwa chauth 2023

Haryana-Punjab Moon Time: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में कब निकलेगा चांद? आज ही नोट कर लें Timing

Karwa Chauth 2023 Chand Kab Niklega: करवा चौथ के दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को जल अर्घ्य देने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके शहर का चंद्रोदय का समय

Haryana-Punjab Moon Time: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में कब निकलेगा चांद? आज ही नोट कर लें Timing
Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 Nov 2023 02:19 PM
हमें फॉलो करें

Karwa Chauth 2023 Moontime: हिंदू धर्म में करवा चौथ त्योहार का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य का कामना करती हैं। इस साल आज यानी  1 नवंबर 2023 को करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ व्रत के दिन विवाहित महिलाएं गणेश भगवान, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा करती है।  इस दिन चंद्रदेव की पूजा का भी बड़ा महत्व हैं। सुहाग की सलामती के लिए महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती है। मान्यता है कि चंद्रमा का जल अर्ध्य देने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है और पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। इसलिए सुहागिनें करवा चौथ के दिन चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार करती हैं। ऐसे में अगर आप हरियाणा-पंजाब या हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो आइए जानते हैं कि साल 2023 में इन राज्यों में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय कब होगा?

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, साल 2023 में करवा चौथ को 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम  को 5 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 7 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 1 नवंबर को रात 8 बजकर 26 मिनट पर चांद निकलेगा, लेकिन अलग-अलग राज्यों के अनुसार चंद्रोदय का समय अलग हो सकता है। 

हरियाणा: हरियाणा में 1 नवंबर 2023 को लगभग 8 बजकर 16 मिनट पर चांद नजर आएगा।

पंजाब : पंजाब में करवा चौथ के दिन रात 8 बजकर 10 मिनट पर चांद निकलेगा।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश राज्य में 8 बजकर 7 मिनट पर चद्रोदय होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें