Hindi Newsधर्म न्यूज़Is shash raj yoga being formed in your horoscope as well blessings of shani dev will shower life will be like a king - Astrology in Hindi

क्या आपकी कुंडली में भी बन रहा शश राजयोग? बरसेगी शनिदेव की कृपा, राजा की तरह होगी जिंदगी

ऐसे लोगों की जिंदगी ऐशोआराम से भरपूर होती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। समाज में नाम होता है और पद–प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कैसे बनता है कुंडली में शश राजयोग।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 Aug 2023 12:16 AM
share Share

Shash Rajyog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोगों की जन्म कुंडली में कई प्रकार के राजयोगों का वर्णन मिलता है। इसमें मंगल का रूचक योग, बुध का भद्र योग, गुरु का हंस योग, शुक्र का मालव्य योग और शनि का शश योग होता है। यदि आपकी कुंडली में भी शनि का राजयोग बन रहा है तो आपकी किस्मत खुलने वाली है। ऐसे लोगों की जिंदगी ऐशोआराम से भरपूर होती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। समाज में नाम होता है और पद–प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कैसे बनता है कुंडली में शश राजयोग।

ऐसे बनता है शश राजयोग
शनि ग्रह के कारण बनने वाला शश योग पंचमहायोग में से एक राजयोग है। यह राजयोग तब बनता है जब शनि लग्न भाव से या चंद्र भाव से केंद्र भाव पर हो। यानी शनि कुंडली में लग्न या चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें घर में तुला, मकर या कुंभ राशि में स्थित हो तो यह शश योग बनाता है। बता दें कि वर्तमान में शनि, कुंभ राशि के गोचर में होकर शश योग का निर्माण कर रहे हैं।

शश राजयोग के फायदे
अगर किसी राशि के जातकों की कुंडली में यह राजयोग बन रहा है तो उसे किसी भी रोग से उबरने की मजबूत क्षमता होगी। ऐसे जातक राजनीति में भी खूब तरक्की करते हैं और सर्वोच्च पद पर आसीन होते हैं। ऐसे जातक करियर में भी खूब तरक्की करते हैं। धन–संपदा की भी इन्हें कोई कमी नहीं होती। साथ ही यह राजयोग जातकों को शनि के दुष्प्रभावों से भी बचाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें