Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Rashifal Mauni Amavasya 2024 shubh sanyog and mercury transit future predictions effects on zodiac signs

79 साल बाद मौनी अमावस्या पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग,इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य,होगा महालाभ

Mauni Amavasya 2024 Shubh Sanyog : इस साल मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, विनायक अमृत समेत 4 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। जिससे मेष, वृषभ समेत कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 Feb 2024 05:41 PM
share Share

Mauni Amavasya 2024 Date and Shubh Sanyog : इस साल 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या यानी मौनी अमावस्या मनाया जाता है। इस शुभ दिन स्नान-दान के कार्यों का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है जीवन के सभी दुख-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, विनायक अमृत, हंस और मालव्य समेत 4 शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है, जो मेष, मकर समेत कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

मेष राशि :

नई जॉब का ऑफर मिलेगा।
व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी.
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
समाज में मन-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि :

विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है।
संतान पक्ष से गुड न्यूज मिल सकती है।
परिजनों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
व्यापार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे।
आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि :

भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है।
बिजनेस में धन लाभ होगा।
मैरिड लाइफ की प्रॉब्लम्स सुलझ जाएंगी।
नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।
कानूनी मामलों में जीत आपकी होगी।

मकर राशि :

कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।
अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।
करियर की चुनौतियों से छुटकारा मिलेगा।
भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।
पार्टनर का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मीन राशि :

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धन की तंगी से मुक्ति मिलेगी।
लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।
पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा।
पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें