27 दिसंबर से सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, महालाभ के योग
Mangal Gochar : ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

Mangal Gochar : मंगल ग्रह 27 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल ग्रह के धनु राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, मंगल के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ-
मेष राशि-
- आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
- लाभ होगा।
- लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं।
- कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी।
- कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।
- व्यापार के लिए समय अच्छा है।
- मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
- आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।
- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि-
- कलात्मक अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ेगी।
- किसी पुराने मित्र से भेंट होगी।
- आपके निर्णय सही होंगे।
- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के अवसर पैदा होंगे।
- यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है।
- आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।
सिंह राशि-
- कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा।
- रुका हुआ पैसा मिलेगा।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- पुराने रोग खत्म होंगे।
- आमदनी सामान्य रहेगी।
- परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है।
- छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।
धनु राशि-
- आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें।
- कारोबार के लिहाज से समय अच्छा है।
- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।