Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़feng shui money making tips dhan labh upay

Feng Shui: धन-लाभ के लिए आज ही घर लें आएं ये खास चीजें, आर्थिक संकट होगा दूर, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

Dhan Labh Upay : हर कोई चाहता है कि उसका जीवन सुखमय हो और जीवन में किसी भी तरह का कोई कष्ट न आए। फेंगशुई की कुछ चीजों को घर में लाने से धन-लाभ होता है और घर का वातावरण भी सकारात्मक हो जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 15 Dec 2023 12:30 AM
share Share

Dhan Labh Upay : फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई की चीजों का महत्व बहुत अधिक माना गया है। फेंगशुई की चीजों का इस्तेमाल घर में सुख समृद्धि और आर्थिक लाभ के लिए किया जाता है। हर कोई चाहता है कि उसका जीवन सुखमय हो और जीवन में किसी भी तरह का कोई कष्ट न आए। हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है, लेकिन कही बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी धन-लाभ नहीं होता है और जीवन आर्थिक संकटों से घिरा रहता है। फेंगशुई की कुछ चीजों को घर में लाने से धन-लाभ होता है और घर का वातावरण भी सकारात्मक हो जाता है। आइए जानते हैं, फेंगशुई की किन चीजों को घर में लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है-

क्रिस्टल- फेंगशुई के अनुसार धन-लाभ के लिए घर में सफेद रंग का क्रिस्टल ले आएं। इसको रखने से घर का वातावरण भी सकारात्मक होता है। आप इस क्रिस्टल को उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

तीन टांगों वाला मेंढक- फेंगशुई के अनुसार तीन टांगों वाला मेंढक (जिसके मुंह में सिक्के लगे हो) घर में रखना काफी शुभ होता है। ऐसा मेंढक घर में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-लाभ होता है। आप तीन टांगों वाले मेंढक को घर के मुख्य द्वार पर या तिजोरी के पास में रख सकते हैं।

तीन चीनी सिक्के- फेंगशुई के अनुसार, आर्थिक कष्ट से छुटकारा पाने के लिए तीन चीनी सिक्कों को घर में ले आएं। आप इन सिक्कों को लाल धागे या रिबन में बांधकर घर के मुख्य द्वार में बांध दें। 

लाफिंग बुद्धा- फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर में रखना शुभ होता है। इसको घर में रखने से सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी आर्थिक परेशानियों से परेशान हैं तो घर में लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं।

कछुआ- आप धन-लाभ के लिए घर में कछुआ रख सकते हैं। कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। कछुआ रखने से घर के दोष भी दूर होते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें