Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Durga Ashtami kab hai date puja vidhi shubh muhrat

Durga Ashtami : दुर्गा अष्टमी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री लिस्ट

Durga Ashtami Date : हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस साल 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी। 22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Oct 2023 11:59 PM
share Share

Durga Ashtami : हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस साल 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी। 22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी है। दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं दुर्गाष्टमी डेट, मां को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें पूजा- अर्चना-

मुहूर्त- 

  • अष्टमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 21, 2023 को 09:53 पी एम बजे

  • अष्टमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 22, 2023 को 07:58 पी एम बजे

  • मासिक दुर्गाष्टमी पूजा- विधि:

    • इस दिन सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
    • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
    • मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
    • मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
    • धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
    • मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

    Mercury Transit : बुध करेंगे तुला राशि में प्रवेश, उथल- पुथल के योग, मचेगी हलचल, पढ़ें अपना भविष्यफल

    पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

    • लाल चुनरी
    • लाल वस्त्र
    • मौली
    • श्रृंगार का सामान
    • दीपक
    • घी/ तेल
    • धूप
    • नारियल
    • साफ चावल
    • कुमकुम
    • फूल
    • देवी की प्रतिमा या फोटो
    • पान
    • सुपारी
    • लौंग
    • इलायची
    • बताशे या मिसरी
    • कपूर
    • फल-मिठाई
    • कलावा

    अगला लेखऐप पर पढ़ें