Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Durga Ashtami 2023 Remedies: Do These Remedies on Durga Ashtami 2023 to please Maa Durga - Astrology in Hindi

Maha Ashtami 2023 Upay: दुर्गाअष्टमी पर राशिनुसार करें ये खास उपाय, देवी भगवती की बरसेगी कृपा

नवरात्रि का आठवां दिन: नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 Oct 2023 02:37 AM
share Share

Shardiya Navratri Day 8: इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को पड़ रही है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना करने का विधान है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा के साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। ऐसा करने से देवी भगवती बहुत प्रसन्न होती हैं। धार्मिक मान्यता है कि दुर्गा अष्टमी के दिन किए गए विशेष उपायों से मां महागौरी अपने भक्तों को धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती  हैं। साथ ही भक्तों को मनोवांछित फल देती हैं। ऐसे में नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मेष: मेष राशि वालों को नवरात्रि के अष्टमी तिथि को माता रानी को गुड़ या खीर का भोगल लगाना चाहिए। इस दिन अगर आप कन्या पूजन कर रहे हैं तो भोजन के बाद कन्याओं को स्टेशनरी की चीजों को उपहार देना चाहिए।

वृषभ: वृष राशि के लोगों को महा अष्टमी के दिन काले तिल से हवन करना चाहिए। इसके साथ ही कन्या पूजन में कन्याओं को गिफ्ट्स में खिलौने दे सकते हैं। 

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा को केले का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही कन्या पूजन में कन्याओं को लाल रंग की कोई वस्तु भेंट कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को दुर्गा अष्टमी के दिन देवी भगवती के 'ऊँ दुं दुर्गाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दिन कन्या पूजन के दौरान आप कन्याओं को रुमाल भेंट कर सकते हैं।

सिंह: सिंह राशि के व्यक्तियों को अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी को लाल रंग की चुनरी और श्रृंगार सामग्री अर्पित करना चाहिए। इस दिन कन्याओं को तांबे का कोई बर्तन भेंट कर सकते हैं।

कन्या:  महा अष्टमी के दिन कन्या राशि वालों को लाल वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करना चाहिए। इसके अलावा कन्या पूजन में कन्याओं को मीठी चीज अवश्य खिलाएं और दान-दक्षिणा के साथ फल देकर विदा करें।

तुला: तुला राशि के लोगों को कन्या पूजन के लिए खीर जरूर बनाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को कभी धन की कमी नहीं होगी और व्यापार में लाभ होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को दुर्गा अष्टमी के दिन देवी भगवती विधिवत पूजा-उपासना करना चाहिए। इसके साथ ही कन्याओं को सूखे मेवे से बना प्रसाद खिलाना चाहिए।

धनु: धनु राशि के जातक कन्या पूजन में कन्याओं को दही-जलेबी खिला सकते हैं और उन्हें स्टेशनरी की चीजें उपहार में दे सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और करियर में सफलता मिलेगी।

मकर: मकर राशि वालों को अष्टमी तिथि के दिन माता रानी को लड्डू का भोग लगाना चाहिए और कन्याओं को पुए का प्रसाद खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की तंगी से छुटकारा मिलता है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक कन्या पूजन में कन्याओं को खीर खिला सकते हैं और उन्हें नीले रंग का वस्त्र भेंट कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में तरक्की होगी।

मीन: मीन राशि वालों को मां दुर्गा को श्रृंगार की सामग्री और चुनरी चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को हलुवा और चना का प्रसाद जरूर खिलाएं और माता रानी को भी अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें