Hindi Newsधर्म न्यूज़Delhi Moon Rise Time 2023: Moon rise in Delhi-NCR On Karwa Chauth Noida Ghaziabad Gurugram Chand Time

Delhi-NCR Moon Rise Time: आज दिल्ली-एनसीआर में करवा चौथ पर चांद दिखने का ये है समय, आप भी जानें

Karwa Chauth Delhi, Noida, Ghaziabad and Gurugram Moonrise Time 2023: करवा चौथ के चांद का दीदार करने के लिए हर व्रती महिला को बेसब्री से इंतजार रहता है। जानें दिल्ली-एनसीआर में कब नजरा आएगा चांद-

Delhi-NCR Moon Rise Time: आज दिल्ली-एनसीआर में करवा चौथ पर चांद दिखने का ये है समय, आप भी जानें
Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 Nov 2023 02:20 PM
हमें फॉलो करें

Karwa Chauth Moonrise Time in Delhi-NCR 2023: करवा चौथ व्रत का हर सुहागन को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, चंद्रदर्शन के बाद ही करवा चौथ का व्रत पूर्ण माना जाता है। लेकिन कई बार मौसम में बदलाव के कारण करवा चौथ के चांद का दीदार करने में लोगों को देरी होती है। इस साल मौसम साफ है और उम्मीद जताई जा रही है कि 01 नवंबर 2023, बुधवार यानी करवा चौथ के दिन भी मौसम साफ रहेगा। जानें दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां कितने बजे निकलेगा चांद। व्रती महिलाएं चंद्रदर्शन करने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोल पाएंगी।

दिल्ली-एनसीआर में करवाचौथ पर कब निकलेगा चांद:

करवा चौथ के दिन दिल्ली में चांद 8 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा।
नोएडा में चांद 08 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा।
गुरुग्राम में चांद अपनी 08 बजकर 17 मिनट पर दिखेगा।
गाजियाबाद में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।

जानें देश के अन्य प्रमुख शहरों में करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखेगा: 

कोलकाता: रात 07 बजकर 46 मिनट पर
वडोदरा: रात 08 बजकर 49 मिनट पर
उदयपुर: रात 08 बजकर 41 मिनट पर
बेंगलुरू: रात 08 बजकर 54 मिनट पर
रांची: रात 07 बजकर 56 मिनट पर
मुंबई: रात 08 बजकर 59 मिनट पर
पुणे: रात 08 बजकर 56 मिनट पर
कोलकाता: रात 07 बजकर 46 मिनट पर
पटना: रात 07 बजकर 51 मिनट पर

करवा चौथ पर बन रहे ये दो दुर्लभ संयोग, यहां जानें पूजन का सबसे सटीक समय
लखनऊ: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
कानपुर: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
चेन्नई: रात 08 बजकर 43 मिनट पर
देहरादून: रात 08 बजकर 06 मिनट पर 
जबलपुर: रात 08 बजकर 19 मिनट पर 
अहमदाबाद: रात 08 बजकर 50 मिनट पर 
प्रयागराज: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
जोधपुर: रात 08 बजकर 26 मिनट पर
बनारस: रात 08 बजे
भोपाल: रात 08 बजकर 29 मिनट पर

अगला लेखऐप पर पढ़ें