Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ahoi Ashtami 2023 Wishes: Share these special ahoi ashtami wishes and quotes in Ahoi ashtami 2023

Ahoi Ashtami 2023 Wishes: अहोई का ये प्यारा त्योहार... यहां से भेजें अहोई अष्टमी की शुभकानाएं

Happy Ahoi Ashtami 2023:हर साल अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस शुभ मौके पर आप भी अपनों शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 5 Nov 2023 12:42 AM
share Share

Ahoi Ashtami 2023 Wishes and Quotes: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन माताएं अपने संतान के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।  साल 2023 में कल यानी 5 नवंबर 2023 को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। व्रत के दिन महिलाएं तारा दिखने तक बिना कुछ खाए-पीएं उपवास रखती हैं। मान्यता है कि विधिविधान के साथ इस व्रत को पूरा करने पर अहोई माता अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। अगर अहोई अष्टमी के मौके पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो इन चुनिंदा शुभ संदेशों को व्हाट्सएप, फेसबुक या स्टेटस लगाकर शेयर कर सकते हैं।

मां अहोई का व्रत है आज
एक-एक तारा देखूं आज
माता करती संतान के लिए व्रत आज
अहोई मां कर दो अब जीवन साकार
अहोई अष्टमी 2023 की शुभकामनाएं

अहोई माता का व्रत आता है हर बार,
माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,
और भर दे खुशियों से हमारा संसार,
ताकि हर साल हम मनाते रहे अहोई माता का त्योहार
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी हो मुबारक!
मां अहोई का आशीर्वाद आप पर और
आपके परिवार पर हमेशा बना रहे
अहोई अष्टमी की बधाई

सुख-समृद्धि की हो बौछार,
आ गया अहोई अष्टमी का पावन त्योहार 
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं!

अहोई माता के दरबार में हम सभी गए हैं
माता की दया हम सभी पर बारिश की तरह बरसे
और जीवन रहे खुशहाल
शुभ अहोई अष्टमी!

सबसे पहले माता की पूजा,
सब कुछ उसके बाद,
यही दुआ है हम सब की,
माता का सदा बरसे आशीर्वाद।
Happy Ahoi Ashtami 2023

अहोई का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार
अहोई माता का बच्चों पर बना रहे आशीर्वाद
मुबारक हो अहोई अष्टमी का त्योहार
अहोई अष्टमी 2023 की शुभकामनाएं!

अगला लेखऐप पर पढ़ें