सोम प्रदोष व्रत के दिन कैसे करें भगवान शिव की पूजा? जानें पूजा-विधि
- Som Pradosh Vrat 2025 : हर महीने के शुक्ल व कृष्ण पक्ष की तिथि पर प्रदोष का व्रत रखा जाता है। सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधिवत उपासना करने व व्रत रखने से संतान सुख की इच्छा पूर्ण हो सकती है।

Som Pradosh Vrat 2025हर महीने में प्रदोष का व्रत 2 बार रखा जाता है। भोलेनाथ को समर्पित प्रदोष का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा की दृष्टि बनी रहती है। हर महीने के शुक्ल व कृष्ण पक्ष की तिथि पर प्रदोष का व्रत रखा जाता है। सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधिवत उपासना करने व व्रत रखने से संतान सुख की इच्छा पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत के दिन कैसे करें भगवान शिव की पूजा, मुहूर्त व पूजन की सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट-
प्रदोष पूजा शुभ मुहूर्त: दृक पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सितम्बर 26, 2025 को शाम 08:54 पी एम से शुरू होगी, जिसका समापन जनवरी 27, 2025 को शाम 08 बजकर 34 मिनट पर होगा। इस दिन प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 05:56 से रात 08:34 तक रहेगा। पूजा की अवधि - 02 घण्टे 38 मिनट्स तक रहेगी व दिन का प्रदोष समय शाम 05:56 से रात 08:35 बजे तक रहेगा।
प्रदोष पूजा विधि: स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। संध्या के समय घर के मंदिर में और मुख्य द्वार पर गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। प्रभु पर कच्चा दूध, गंगाजल, बेलपत्र, सफेद चंदन, अक्षत और कनेर के पुष्प चढ़ाएं। अब सोम प्रदोष व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। ओम नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।
सोम प्रदोष व्रत पूजा सामग्री
घी
दही
फूल
फल
अक्षत
बेलपत्र
धतूरा
भांग
शहद
गंगाजल
सफेद चंदन
काला तिल
कच्चा दूध
हरी मूंग दाल
शमी का पत्ता
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।