Hindi Newsधर्म न्यूज़Shattila Ekadashi 2025 Vrat Rules what to do and what should not do on Shattila Ekadashi Fast

Shattila Ekadashi: षटतिला एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं? पढ़ें एकादशी व्रत नियम

  • Shattila Ekadashi Vrat Rules: षटतिला एकादशी व्रत में कुछ नियमों का पालन करने से भगवान विष्णु के प्रसन्न होने की मान्यता है। जानें षटतिला एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं:

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 24 Jan 2025 08:07 AM
share Share
Follow Us on
Shattila Ekadashi: षटतिला एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं? पढ़ें एकादशी व्रत नियम

Shattila Ekadashi 2025 Vrat Niyam: माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 25 जनवरी 2025, शनिवार को है। इसे षटतिला एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, षटतिला एकादशी व्रत करने से कन्यादान, स्वर्ण दान व हजारों वर्षों की तपस्या के बराबर पुण्य मिलता है। इस दिन तिल का उपयोग अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। इस दिन तिल के दान का विधान होने के कारण इसे षटतिला एकादशी कहा जाता है। एकादशी के दिन कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि व आर्थिक खुशहाली आती है। जानें षटतिला एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं:

ये भी पढ़ें:24 या 25 जनवरी कब है षटतिला एकादशी? जानें डेट, पूजन व व्रत पारण मुहूर्त

एकादशी के दिन क्या नहीं करें-

1. एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. इस दिन कांसे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए।

3. वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।

4. अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

5. जुआ या सट्टाबाजी नहीं करनी चाहिए।

6. एकादशी व्रत में नमक, तेल व अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए।

7. व्रती जातक को दिन में नहीं सोना चाहिए।

8. एकादशी के दिन गुस्से से बचना चाहिए।

9. इस दिन दूसरे की निंदा करना या अपमान नहीं करना चाहिए।

10. इस दिन तिल को पैरों के नीचे नहीं आने देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:षटतिला एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या खाना चाहिए? जानें

षटतिला एकादशी के दिन क्या करें-

1. एकादशी के दिन फलाहार व भोजन में तिल का सेवन करना चाहिए।

2. भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने चाहिए।

3. तिल से हवन करना चाहिए।

4. पूजा में भगवान श्रीहरि को तिल का भोग लगाना चाहिए।

5. पानी में तिल डालकर स्नान करना चाहिए।

6. तिल का दान करना चाहिए।

7. तिल से पितरों का तर्पण करना चाहिए।

8. जरूरतमंदों की सामर्थ्यनुसार मदद करनी चाहिए।

9. गर्म वस्त्र व कंबल का दान करना चाहिए।

10. भगवान श्रीहरि का ज्यादा से ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें