Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़shardiya navratri 2023 date and time in hindi mata ki sawari ashtami and navami date

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से, माता पालकी पर सवार होकर आएंगी, जानें अष्टमी और नवमी कब होंगे

पितृपक्ष के बाद शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इस साल शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र शुरू होते हैं। माता की सवारी और नवरात्र की तिथियां, खासकर अष्टमी और नवमी कब होंगी यहां जानें

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Sep 2024 10:39 AM
share Share

पितृपक्ष के बाद शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इस साल शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र शुरू होते हैं। प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना की जाती है। इन नौ दिनों में मां की नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि में माता रानी पालकी में सवार होकर आ रही हैं। माता का आगमन पालकी या डोली में हो रहा है। आपको बता दें कि हर साल दिन के अनुसार माता की सवारी बदलती रहती है। इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ गुरुवार के दिन हो रहा है, ऐसे में माता की सवारी डोली या पालकी कही जाएगी।

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब?
आपको बता दें कि पालकी में माता का आगमन शुभ नहीं माना जाता है। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है और इसका समापन दशहरा पर्व के दिन होता है। इस बार अष्टमी और नवमी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन है, कुछ लोग 11 अक्टूबर को नवमी तो कुछ लोग 12 अक्टूबर के दिन नवमी कन्या पूजन करेंगे।

शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि

घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा- 03 अक्टूबर 2024, गुरुवार

ब्रह्मचारिणी पूजा- 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार

चन्द्रघण्टा पूजा- 05 अक्टूबर 2024, शनिवार

कूष्माण्डा पूजा- 07 अक्टूबर 2024, सोमवार

स्कन्दमाता पूजा- 08 अक्टूबर 2024, मंगलवार

कात्यायनी पूजा- 09 अक्टूबर 2024, बुधवार

कालरात्रि पूजा- 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार

दुर्गा अष्टमी, महागौरी-11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार
 पूजा, महा नवमी- 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार

नवमी हवन, विजयादशमी- 12 अक्टूबर 2024, शनिवार

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें