बड़ा बदलाव: 14 मार्च तक बड़े बदलाव लाएगी इन दो ग्रहों की युति, इन 5 राशियों को तरक्की और आर्थिक लाभ
कुंभ राशि में सूर्य-शनि युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा। कुछ राशियों के लिए यह अच्छा और कुछ राशियों के लिए परेशानी वाला रहेगा।

12 फरवरी, 2025 को रात्रि 10.03 बजे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां शनि पहले ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य-शनि की युति कुंभ राशि में बनी है। यह युति 14 मार्च तक रहेगी और उसके बाद सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 28 फरवरी, 2025 को 06.36 सायं पर शनि अस्त हो जाएंगे। कुंभ राशि में सूर्य-शनि युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा। कुछ राशियों के लिए यह अच्छा और कुछ राशियों के लिए परेशानी वाला रहेगा। बड़ेबदलाव की कारक इस युति का जानें किन राशियों पर पड़ने वाला है खास प्रभाव
मेष वालों के लिए तरक्की होगी। मनोवांछित कार्य में सफलता। पुराने मित्रों का सहयोग। नई जिम्मेदारी मिलेगी।
वृष रुके काम बनेंगे। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री होगी। तरक्की होने के संकेत हैं। नए कार्य में सलंग्नता बढ़ेगी, कुल मिलाकर समय अच्छा है।
मिथुन धार्मिक स्थल की यात्रा। थोड़े अतिरिक्त प्रयास से काम बनेंगे। छोटे कार्यों में सफलता। लंबी यात्रा में ड्राइव करने से परहेज हितकर।
कर्क गलत निर्णय से हानि। परिवार में शुभ-अशुभ दोनों तरह के घटनाक्रम। पूंजी निवेश के अवसर। स्वास्थ्य एवं मरम्मत पर खर्च।
सिंह नई साझेदारी। ऋण एवं स्वास्थ्य की समस्या। विरोधी से परेशानी। नई जिम्मेदारी मिलेगी।
कन्या मिश्रित प्रभाव। स्वास्थ्य एवं मरम्मत पर खर्च। पुरानी समस्या का समाधान। विरोधी परास्त होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता।
तुला आर्थिक लाभ होने के संकेत। घर में स्वास्थ्य, मरम्मत एवं खरीददारी पर खर्च। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति। मानसिक शांति का अभाव।
वृश्चिक निवास, ऑफिस में परिवर्तन होगा। नए कार्य में संलग्नता। निर्माण कार्य पर खर्च हो सकता है।
धनु भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के भी संकेत इस समय में मिल रहे हैं। समस्या का समाधान होगा। तरक्की। पहले किए गए कार्यों से बड़ा उपहार एवं सम्मान मिलने की संभावना।
मकर पुराने निवेश में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कुछ पुरानी समस्या का समाधान। वाहन प्रयोग में सावधानी।
कुंभ नए संबंध-संपर्क बनेंगे। नई साझेदारी होंगी, जो लाभ दिलाएंगी। कुछ रुके काम एकस्ट्रा कोशिश से बनेंगे।
मीन यात्रा एवं खर्च की अधिकता। अतिरिक्त प्रयास से कुछ पुरानी समस्या का समाधान।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।