Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan month 2024 shubh muhurat

सावन के महीने में इस बार बन रहे कई दुर्लभ योग

  • इस साल सोमवार से शुरू होने के कारण सावन का महीना ग्रह, नक्षत्रों के हिसाब से अच्छा होगा। साथ ही सावन में आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि व राजयोग जैसे कई दुर्लभ संयोग इस महीने को मंगलकारी बना रहे हैं।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमFri, 19 July 2024 04:54 PM
share Share

इस साल सोमवार से शुरू होने के कारण सावन का महीना ग्रह, नक्षत्रों के हिसाब से अच्छा होगा। साथ ही सावन में आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि व राजयोग जैसे कई दुर्लभ संयोग इस महीने को मंगलकारी बना रहे हैं।

हिंदी कैलेंडर के मुताबिक श्रावण मास (सावन) साल का पांचवा महीना होता है। इस बार सावन 22 जुलाई से शुरू होगा, हालांकि सावन की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई दोपहर 3.47 बजे से लगेगी। सांई मंदिर के पुजारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सावन में सोमवार का खास महत्व होता है। इस साल सावन का पहला व आखिरी दिन सोमवार है, जिससे इसमें 5 सोमवार होंगे। 72 साल के बाद ग्रह, नक्षत्रों का यह योग 72 साल बाद बना है। इसके अलावा सावन में शुभ फल देने वाले कई दुर्लभ संयोग भी बनेंगे। ज्योतिषि संदीप शर्मा भारद्वाज ने बताया कि 21 से 22 जुलाई के बीच प्रतिपदा तिथि में ही तीन खास योग, प्रीत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान योग भी बन रहे हैं। इन तीन योग से शुरू होने के कारण इस बार का सावन का महीना बहुत मंगलदायक माना जा रहा है। ज्यशेतिष शास्त्री डॉ. पवन त्रिपाठी ने बताया कि सावन के महीने में इस बार राज योग, गजकेसरी योग, नवपंचम योग, कुबेर योग, शश योग, बुधादित्य योग व शुक्रादित्य योग भी बन रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ये योग शुभ कार्यों के लिए बहुत उत्तम और शुभ फलदायक भी होते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें