Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़sawan 2024 horoscope lucky zodiac signs rashi

सावन का महीना इन 5 राशियों के लिए शुभ, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

  • सावन के महीने का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में देवों के महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सोमवार व्रत भी किया जाता है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 1 July 2024 08:51 AM
share Share

सावन के महीने का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में देवों के महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सोमवार व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार व्रत कर भगवान शिव की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। मान्यता है कि सच्चे मन से सावन सोमवार व्रत करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को पड़ रही है। इसके अगले दिन यानी 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा। इसी दिन 22 जुलाई सावन का पहला सोमवार व्रत पड़ रहा है। हिंदू धर्म में सावन माह का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। सावन माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सावन माह में कुछ राशि वालों पर भगवान शंकर की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं सावन के महीने में किन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर की कृपा-

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

इस समय निवेश करने से फायदा होगा।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

सिंह राशि

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

कन्या राशि

यह गोचर आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है। 

इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।

धनु राशि 

इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। 

मेहनत करने से कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)  

अगला लेखऐप पर पढ़ें