Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sagittarius Horoscope today dhanu rashifal 26 August 2024 daily future predictions

धनु राशिफल 26 अगस्त : आज मिलेंगे सरप्राइज, कंफर्ट जोन से निकलें बाहर

  • Sagittarius Horoscope Rashifal 26 August 2024 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Aug 2024 12:31 AM
share Share

Sagittarius Horoscope Today Dhanu Rashifal , धनु राशिफल 26 अगस्त 2024: ऑफिस में नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। लव लाइफ की दिक्कतें सुलझ जाएंगी।  आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लव राशिफल : आज पार्टनर से अपनी दिल की बात कहने में संकोच न करें। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात होगी। किसी अजनबनी से बातचीत से नजदीकियां बढ़ेंगी। नए दोस्त बनेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त कर सकेंगे। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और नए परिवर्तनों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें।

करियर राशिफल : सरप्राइज मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। अपनी यूनिक स्किल और टैलेंट से सफलता की सीढ़िया चढ़ेंगे। तरक्की के नए मौकों पर नजर रखें। टीम के साथ मिलकर काम करें। इससे सभी कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

आर्थिक राशिफल : कुछ जातक घर मरम्मत करा सकते हैं या इलेक्ट्रानिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोगों को विरासत की संपत्ति मिल सकती है। आज धन का आवक बढ़ेगा लेकिन विपरीत परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए धन बचत के नए विकल्पों की तलाश करें। धन बचत करें। आज आपकी लाइफस्टाइल बढ़िया रहेगी। लेकिन लग्जरी आइटम्स की खरीदारी करने से बचें। आज आपको भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। 

स्वास्थ्य राशिफल : घर का बना हुआ भोजन करें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। आज कुछ जातकों को सिर दर्द या पैरों में दर्द महसूस हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन अपने डाइट पर ध्यान दें। कुछ लोगों को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है।जंक फूड के सेवन से परहेज करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें