Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sagittarius Horoscope today dhanu rashifal 16 August 2024 daily future predictions

धनु राशिफल 16 अगस्त : आज आपका ही जलवा रहेगा,आर्थिक मामलों में रहेंगे लकी,एक्स-लवर से होगी मुलाकात

  • Sagittarius Horoscope Rashifal 16 August 2024 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 Aug 2024 02:20 AM
share Share

Sagittarius Horoscope Today, धनु राशिफल 16 अगस्त 2024 : रिलेशनशिप में थोड़ा सेंसिबल रहें। प्रोफेशनल लाइफ में नए कार्य की जिम्मेदारी लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मेष राशि का विस्तृत राशिफल...

लव राशिफल : आज आपका लव लाइफ शानदार रहेगी। फीमेल्स किसी तीसरे व्यक्ति के बातों से प्रभावित हो सकती हैं। जिसका असर आपके लव लाइफ पर पड़ सकता है। आज पार्टनर के साथ नाइट ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल मिलेगा। शादी-विवाह भी तय हो सकता है। फीमेल्स टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने का प्रयास कर सकती हैं। जिन लोगों का अभी हाल ही में ब्रेक-अप हुआ है, आज उनकी एक्स-लवर से मुलाकात होगी।

करियर राशिफल :आज आपको चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने में सीनियर्स में सपोर्ट करेंगे। नए सुझावों के साथ तैयार रहें। आज टीम मीटिंग में आपके आइडियाज की तारीफ होगी। अगर आप क्रिएटिव इंडस्ट्री में हैं, तो इनोवेटिव कॉनसेप्ट के साथ नए कार्य शुरू करें। कुछ उद्यमी नए प्रोजेक्ट को लॉन्च कर सकते हैं। बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए कई मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए कॉन्फिडेंट रहें।

आर्थिक राशिफल : आज आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। आज का दिन स्टॉक मार्केट या म्युचूअल फंड में इनवेस्ट करने के लिए उत्तम रहेगा, लेकिन बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें। धन को वापस मिलने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कुछ फीमेल्स नई प्रॉपर्टी खरीद सकती हैं। वहीं,बिजनेसमेन को आज कई जगहों से फंड मिलने में सफलता मिलेगी।

हेल्थ राशिफल :स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। आज आपको वायरल फीवर या गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को बीपी या हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम हो सकती है। अपने सेहत पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। आज आप जिम भी ज्वॉइन कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा भारी समान न उठाएं।

सोर्स - डॉ जेएन पांडे

अगला लेखऐप पर पढ़ें