Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Will shani have a big impact on this saturn sadesati kumbh zodiac sign in 2025 a boon or a curse

Shani साढ़ेसाती 2025 में कुंभ राशि पर करेगी फेरबदल? वरदान होगा या अभिशाप?

  • shani sadesati:शनि की साढ़ेसाती सभी पर जिंदगी में कभी न कभी आती है। शनि एक ऐसा ग्रह जो न्यायाधीश है। यह आपको आपके सभी अच्छे और बुरे क्रमों के फल देता है। यह धीरे-धीरे आपको लाभ देता है, क्योंकि शनि सबसे धीमा ग्रह है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 Aug 2024 02:35 AM
share Share

शनि की साढ़ेसाती सभी पर जिंदगी में कभी न कभी आती है। शनि एक ऐसा ग्रह जो न्यायाधीश है। यह आपको आपके सभी अच्छे और बुरे क्रमों के फल देता है। यह धीरे-धीरे आपको लाभ देता है, क्योंकि शनि सबसे धीमा ग्रह है। इसकी साढ़ेसाती साढ़े सात साल की होती है। आपको बता दें कि अभी शनि की कुंभ पर साढेसाती का दूसरा चरण चल रहा है और तीसरा चरण शुरू होने वाला है।

कुंभ राशि से खुश रहते हैं शनि
आपको बता दें कि शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि के लोगों पर शनि की कृपा रहती है। इसलिए शनि इस राशि के लोगों को परेशान नहीं होने देते हैं, ये इन राशियों को संघर्ष करवाते हैं और धर्मिक कार्यों से जोड़े रखते है , इस राशि के लोगों को आखिर में  शनि लाभ करवाता है। कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती जनवरी 2020 से शुरू हुई औरं 29 मार्च 2025 में इसका दूसरा चरण खत्म होगा तीसरा चरण  2027 तक रहेगा।

कैसा फल देंगे 2025 में शनि कुंभ राशि को
अगर कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी है तो आपको लाभ ही लाभ मिलेगा, आप लाइफ में ऊंचाईयों तक पहुंचेंगे। लेकिन अगर आपकी राशि में शनि ठीक नहीं है, तो ये आपको दिक्कतें देगा। शनि का प्रभाव हमारी लाइफ में लंबे समय तक बना रहेगा। अगर आपके पिछले जन्म के कर्म अच्छे हैं, तो शनि आपको लाभ देगा, वरना शनि आपको संघर्ष देगा। तुरंत कर्म करके तुरंत फल नहीं मिलता, ये आपको पहले के कर्मों के फल देता है। कुंभ राशि की बात करें तो इस तीसरा चरण खत्म होना मतलब शनि की साढ़ेसाती खत्म हो गई।  2027 तक आपके मन की नकारात्मकता खत्म हो जाएगी। आपके अंदर नई एनर्जी आ जाएगी। आपको शनि बहुत कुछ सिखा कर जाएगा। शनि आपको लाभ ही लाभ देगा। आपको समाज में फिर से इज्जत मिलेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें