Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Saturn Retrograde Shani Vakri Horoscope everything will change for these 4 zodiac signs in 139 days

शनि की उलटी चाल का कमाल, 15 नवंबर तक इन 4 राशि वालों को बनाएगी धनवान

  • Saturn Vakri Horoscope 2024: शनि कुंभ राशि में 139 दिनों के लिए वक्री रहेंगे। शनि की उलटी चाल कुछ राशि वालों के जीवन में कमाल दिखाएगी। जानें शनि की वक्री चाल किन राशियों पर डाल रही शुभ प्रभाव-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दु‍स्तान टीमFri, 26 July 2024 01:13 AM
share Share

Shani Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता कहा जाता है। इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री चाल चल रहे है। शनि की कुंभ राशि में उलटी चाल 30 जून से 15 नवंबर तक रहेगी। कहा जाता है कि जब कोई ग्रह वक्री गति से चलता है तो अशुभ फल प्रदान करता है लेकिन शनि उलटी चाल चलते हुए कुछ राशियों का महाकल्याण कर रहे हैं। जानें शनि की उलटी चाल से किन राशियों को मिलेगी बेशुमार दौलत-शोहरत-

1. मेष राशि- शनि की वक्री चाल आपको आर्थिक लाभ के आकस्मिक अवसर दिलाएगी। आप धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि इस अवधि में आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।

2. धनु राशि- धनु राशि वालों पर शनि की उलटी चाल का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। शनि की वक्री गति की अवधि में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। सहकर्मी व उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपके निर्णय सही साबित होंगे।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों पर शनि कृपा होने के कारण यह अवधि लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवधि में आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर पाएंगे। रुके हुए धन की वापसी संभव है। जीवनसाथी की मदद से किसी चुनौती को आसानी से पार कर पाएंगे। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। इस अवधि में आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

4. कुंभ राशि- शनि इस समय कुंभ राशि में ही वक्री गति से चल रहे हैं। ऐसे में इस राशि में शनि की उलटी चाल शुभ फलदायी रहने वाली है। शनि की उलटी चाल कुंभ राशि वालों को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता दिला सकती है। इस अवधि में आपने जो सोचा होगा, वह हासिल करेंगे। आकस्मिक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस अवधि में किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें